भारत में लॉन्च हुई दुनिया की पहली साप्ताहिक बेसल इंसुलिन अविक्ली
मधुमेह के रोगी को अब हफ्ते में सिर्फ एक इंजेक्शन लगेगी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 10 जुलाई 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मधुमेह के इलाज के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क इंडिया ने भारत में अविक्ली® (इंसुलिन आइकोडेक) लॉन्च किया है जिसे दुनिया की पहली और अब तक की एकमात्र साप्ताहिक बेसल इंसुलिन बताया जा रहा है। यह दवा टाइप-1 और टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित वयस्क मरीजों के लिए विकसित की गई है। कंपनी के अनुसार अब मरीजों को रोजाना इंसुलिन इंजेक्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। अविक्ली® के जरिए सप्ताह में केवल एक बार इंजेक्शन लेना होगा। इससे सालभर में इंसुलिन इंजेक्शन की संख्या 365 से घटकर सिर्फ 52 रह जाएगी, जिससे मरीजों के लिए उपचार पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रांत श्रोत्रिय ने कहा कि अविक्ली® का भारत में लॉन्च मधुमेह उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनका कहना है कि यह नई तकनीक इंसुलिन थेरेपी को अधिक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए...