संदेश

अक्टूबर 30, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मधुबनी में अधिवक्ता चंद्र किशोर झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

चित्र
कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल, मैलाम गांव के अधिवक्ता की मौत से इलाके में आक्रोश, परिवार ने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 31 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मधुबनी (बिहार)। बिहार में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मधुबनी जिले के मैलाम गांव निवासी अधिवक्ता चंद्र किशोर झा, जिन्हें क्षेत्र में वकील साहब के नाम से जाना जाता था,और समाज में उनका योगदान अधिक से अधिक रहती थी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना और उसके बाद सामने आई परिस्थितियों ने बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 की सुबह अधिवक्ता चंद्र किशोर झा को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। बताया जाता है कि फोन पर बातचीत के बाद वह संबंधित व्यक्ति से मिलने के लिए घर से निकले थे। कुछ समय बाद उनके परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि उनका सड़...

टीवीएस मोटर्स के नकली उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री पर छापेमारी,आरोपी फरार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 31 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  पटना। टीवीएस मोटर्स कंपनी के नाम पर नकली उत्पादों के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ब्रांड प्रोटेक्शन एजेंसी ‘प्रोटेक्ट आईपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने फुलवारी शरीफ के थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ग्राम कुरजी  में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में कथित नकली उत्पाद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन वो फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, प्रोटेक्ट आईपी इंडिया की टीम को टीवीएस मोटर्स कंपनी के नाम पर नकली उत्पादों की बिक्री और अवैध कारोबार किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एजेंसी की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान नकली उत्पादों का बड़ा जखीरा मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर सील कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए नकली उत्पादों की आपूर्ति विभिन्न स्थानों पर की जा रही थी। हालांकि, नेटवर्क के विस्ता...

छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा को बड़े पर्दे पर लाएंगे भूषण कुमार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 31 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  निर्माता भूषण कुमार ने ऋषभ शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज की एक सदी पुरानी पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया; इस महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक महागाथा की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने वाली है। टी-सीरीज़ ने फिल्म द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज’ के साथ जुड़कर इस महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक महागाथा को एक भव्य सिनेमाई रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दो भागों में बनने वाली यह फिल्म भारत के सबसे प्रतिष्ठित ऐतिहासिक नायकों में से एक, छत्रपति शिवाजी महाराज के असाधारण जीवन, विरासत और दूरदर्शी विचारों का उत्सव मनाएगी। इस भव्य परियोजना के लिए भूषण कुमार, संदीप सिंह और ऋषभ शेट्टी एक साथ आए हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके स्वराज्य के अटूट संकल्प को बड़े पर्दे पर जीवंत करेंगे। इस ऐतिहासिक सहयोग के अवसर पर भूषण कुमार ने ऋषभ शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज की एक सदी पुरानी पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। यह भेंट इस बात का प्रतीक है कि यह पूरी टीम, इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्...