टीवीएस मोटर्स के नकली उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री पर छापेमारी,आरोपी फरार

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 31 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), पटना। टीवीएस मोटर्स कंपनी के नाम पर नकली उत्पादों के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ब्रांड प्रोटेक्शन एजेंसी ‘प्रोटेक्ट आईपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने फुलवारी शरीफ के थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ग्राम कुरजी  में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में कथित नकली उत्पाद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन वो फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, प्रोटेक्ट आईपी इंडिया की टीम को टीवीएस मोटर्स कंपनी के नाम पर नकली उत्पादों की बिक्री और अवैध कारोबार किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एजेंसी की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान नकली उत्पादों का बड़ा जखीरा मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर सील कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए नकली उत्पादों की आपूर्ति विभिन्न स्थानों पर की जा रही थी। हालांकि, नेटवर्क के विस्तार और कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच अभी जारी है।मामले में कॉपीराइट एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस अब नकली उत्पादों के सप्लायरों, वितरकों और खरीददारों के संबंध में सुराग जुटा रही है।इस कार्रवाई को नकली ब्रांडेड सामान के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान