संदेश

फ़रवरी 7, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला में एडवांस बोन कैंसर ग्रस्त 11-वर्षीय मरीज की हुई सर्जरी

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 8 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  यह साहस और उम्मीद की ऐसी कहानी है जिसमें एक बच्ची और मां ने हालात के आगे घुटने टेकने से इंकार कर दिया। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने इस 11-वर्षीय बच्ची का जिसके बाएं पैर में स्टेज IV का बोन कैंसर फैल चुका था और उसने दोनों फेफड़ों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया था सफल उपचार कर इस मामले से उपजे डर, अनिश्चितता और निराशा के भाव को पूरी तरह से दूर कर दिया है। इस जटिल और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण मामले का प्रबंधन डॉ अर्चित पंडित, डायरेक्टर एंड हेड ऑफ डिपार्टमेंट, सर्जिकल ओंकोलॉजी के नेतृत्व में एक समर्पित मल्टीडिसीप्लीनरी टीम ने डॉ विनीत गोयल, कंसल्टेंट, सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के साथ मिलकर किया। इस बच्ची को जब उपचार के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला लाया गया तो वह चलने में असमर्थ थी और उसका बचपन अचानक ही दर्द, बार-बार अस्पतालों के चक्कर काटने, तथा डर से सहमते हुए बीत रहा था। वह अपने पैर में मैलिग्नेंट बोन ट्यूमर की वजह से व्हीलचेयर...

तीसरी दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 8 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित तीसरी दिल्ली राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का राजधानी दिल्ली में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया जिसके साथ इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए पैरा एथलीट्स ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन दिवस पर विजेताओं को पदक प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन की एक उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि लगभग 100 पैरा एथलीट्स ने आगामी पैरा नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, जो प्रतियोगिता के उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धात्मक मानकों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। समापन समारोह में संदीप मारवाह, चेयरमैन मारवाह स्टूडियोज मुख्य अतिथि के रूप में तथा अरुणिमा, एडिटर (इन्वेस्टिगेटिव), CNN-News18, विशिष्ट अतिथि के रूप में ...