गेल का नौ माह का मुनाफा ₹5,706 करोड़

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 2 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों (31 दिसंबर 2025 तक) के अपने वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। कंपनी की परिचालन से आय ₹1,03,899 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹1,01,580 करोड़ थी। इस अवधि में कंपनी का कर पूर्व लाभ ₹7,387 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष यह ₹12,123 करोड़ था। वहीं *कर पश्चात लाभ ₹5,706 करोड़ दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹9,263 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में मध्यस्थता समझौते के कारण ₹2,440 करोड़ की विशेष आय शामिल थी। तिमाही आधार पर, FY26 की तीसरी तिमाही (Q3) में परिचालन से आय ₹34,076 करोड़ रही, जो पिछली तिमाही में ₹35,031 करोड़ थी। इस तिमाही में PBT ₹2,030 करोड़ और PAT ₹1,603 करोड़ रहा। तिमाही के दौरान गैस ट्रांसमिशन का औसत वॉल्यूम 125.45 एमएमएससीएमडी रहा। गैस मार्केटिंग वॉल्यूम 103.98 एमएमएससीएमडी दर्ज किया गया। एलएचसी की बिक्री 200 टीएमटी और पॉलिमर की बिक्री 218 टीएमटी रही।

समेकित (Consolidated) आधार पर, नौ महीनों में कंपनी की कुल आय ₹1,06,389 करोड़ रही। इस दौरान PBT ₹7,759 करोड़ और PAT (नॉन-कंट्रोलिंग इंटरेस्ट को छोड़कर) ₹6,098 करोड़ रहा। Q3 FY26 में समेकित आय ₹35,303 करोड़, PBT ₹2,165 करोड़ और PAT ₹1,756 करोड़ दर्ज किया गया। गेल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तीसरी तिमाही में मुंबई–नागपुर–झारसुगुड़ा गैस पाइपलाइन के 1,182 किलोमीटर हिस्से को चालू किया गया है। इसके साथ ही गेल का कुल परिचालन गैस पाइपलाइन नेटवर्क 18,000 किलोमीटर से अधिक हो गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गेल ग्लोबल आईएफएससी लिमिटेड, जो गिफ्ट सिटी में स्थित कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने अपने पहले ही वर्ष में सफलतापूर्वक कारोबार शुरू कर दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 50% अंतरिम लाभांश घोषित किया है, यानी ₹5 प्रति शेयर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही