भारतपे को ऑनलाइन भुगतान सेवाओं के लिए रिजर्व बैंक की मिली मंजूरी

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारतपे समूह की कंपनी रेजिलिएंट पेमेंट्स को ऑनलाइन भुगतान सेवाएं मुहैया कराने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अंतिम मंजूरी मिल गई है. इससे भारतपे अपने ‘पेमेंट गेटवे’ के माध्यम से लेनदेन सहित विभिन्न भुगतान-संबंधी सेवाओं को सुविधाजनक बना पाएगी। भारतपे ने बयान में कहा, समूह की कंपनी रेजिलिएंट पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को ऑनलाइन भुगतान सेवाएं देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अंतिम मंजूरी मिल गई है। रेजिलिएंट पेमेंट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संदीप इंद्रकर ने कहा कंपनी भुगतान ब्रांड ‘भारतपे एक्स’ के तहत अपने ऑनलाइन कारोबार को आकार देगी. यह हमारे लिए एक ‘मर्चेंट-फर्स्ट’ भुगतान मंच बनाने की हमारी योजनाओं में तेजी लाने का मार्ग प्रशस्त करता है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान