श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह और कंस वध का किया वर्णन

 

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 4 मई 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने उद्धव चरित्र, कंस वध एवं रुक्मणि विवाह का रोचक वर्णन किया। भगवान कृष्ण और बलराम कंस के दरबार में प्रवेश करते हैं जहां मदमस्त हाथी को उनके ऊपर छोड़ दिया जाता है , भगवान उसका एक प्रहार से वध कर देते हैं। कंस द्वारा तमाम योद्धाओं को कृष्ण और बलराम को मारने के लिए भेज जाता है। कृष्ण और बलराम सभी को मारकर अपने परमधाम को पहुंचा देते हैं। भगवान कृष्ण अभिमानी कंस के बाल पकड़ कर सिंघासन के नीचे गिरा देते हैं और उसके पापों की याद दिलाते हैं। कृष्ण अपने प्रहार से कंस का अंत कर देते हैं और अपने परमधाम को पहुंचा देते हैं। आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने बताया कि रविवार को कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, शुकदेव विदाई आदि प्रसंगों के साथ कथा का विश्राम होगा। इस अवसर पर महंत ओम भारती जी महाराज, फलाहारी महाराज, विकास भारती जी, अशोक कुमार, नीरज कुमार, शिववृत तिवारी , सुशील पाल, रवि राघव, गोरे लाल , गोपेश पांडेय सहित तमाम भगवत्प्रेमी भक्त मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान