स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने नोएडा में नई सर्विस फैसिलिटी के किया आरम्भ

 

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 18 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। अपनी नेटवर्क विस्तार रणनीति और ग्राहक-प्राथमिकता को आगे बढ़ाते हुए, स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने नोएडा के सेक्टर 60 में एक नई 2एस सर्विस फैसिलिटी की शुरुआत की है। इस फैसिलिटी का संचालन ब्राइट ऑटोव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। यह नोएडा में कंपनी का चौथा टचपॉइंट है, जिससे उत्तर प्रदेश में इसकी उपस्थिति बढ़कर 20 टचपॉइंट्स हो गई है। यह पहल स्‍कोडा द्वारा ग्राहकों को बेहतर स्वामित्व अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह नई सर्विस फैसिलिटी 51,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैली हुई है और यहां 25 सर्विस बे मौजूद हैं, जिससे ग्राहकों को तेज़, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सकेगी। इस सेंटर का डिज़ाइन स्‍कोडा की वैश्विक ‘मॉडर्न सॉलिड’ फिलॉसफी पर आधारित है, जो एक प्रीमियम और ग्राहक-केन्द्रित अनुभव सुनिश्चित करता है।

स्‍कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख क्षेत्र है और नोएडा तेजी से एक ऑटोमोटिव हब के रूप में उभर रहा है। यह नई फैसिलिटी हमें अपने नेटवर्क को और मज़बूत करने और इस क्षेत्र के ग्राहकों से और जुड़ने का अवसर देती है। हम अपने उत्‍पादों और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ ग्राहकों को सुविधा, गुणवत्ता और मानसिक शांति प्रदान करने के अपने वादे पर आगे भी कायम रहेंगे।

ब्राइट ऑटोव्हील्स प्रा. लि. के डीलर प्रिंसिपल, श्री शैलेन्द्र लूथरा ने कहा हमारी यह नई फैसिलिटी स्‍कोडा के ‘ग्राहक पहले’ दृष्टिकोण की मिसाल है। मजबूत सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ हम नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के स्‍कोडा ग्राहकों को एक भरोसेमंद, सहज और संतोषजनक अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस नई फैसिलिटी में स्‍कोडा की पूरी प्रोडक्ट रेंज कायलैक़, कोडियाक, स्लाविया और कुशाक की सर्विस और सपोर्ट उपलब्ध है। साथ ही, स्‍कोडा सुपरकेयर, एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस पैकेज जैसे वैल्‍यू-ऐडेड प्रोग्राम्‍स ग्राहकों को ओनरशिप के हर चरण में मानसिक शांति और भरोसे का अनुभव प्रदान करते हैं। 2021 में 120 टचपॉइंट्स के साथ शुरू हुई स्‍कोडा की यात्रा अब 290 से अधिक टचपॉइंट्स तक पहुंच चुकी है। कंपनी का लक्ष्‍य 2025 के अंत तक 350 टचपॉइंट्स का नेटवर्क तैयार करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान