किआ इंडिया ने किया शाइन ज़ोन लॉन्च

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 4 दिसंबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। देश की प्रमुख मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने आज जयपुर में अपना पहला ‘शाइन ज़ोन’ कार डिटेलिंग स्टूडियो शुरू किया। किआ की डीलरशिप परिसर में स्थापित यह अत्याधुनिक सुविधा उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है, जो अपनी कारों के लिए उच्च-स्तरीय, पेशेवर और विश्वसनीय देखभाल चाहते हैं। शाइन ज़ोन’ में कारों की संपूर्ण डिटेलिंग और सुरक्षा के लिए कई विशेष सेवाएं उपलब्ध हैं जिनमें सेरामिक कोटिंग, एक्सटीरियर एन्हांसमेंट, इंटीरियर एनरिचमेंट, एसी डिसइंफेक्शन ट्रीटमेंट और अंडरबॉडी प्रोटेक्शन शामिल हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य वाहन की चमक और बाहरी संरक्षण को लंबे समय तक बनाए रखना तथा समग्र परफॉर्मेंस को बेहतर करना है। ग्राहकों की सुविधा और भरोसे को ध्यान में रखते हुए, शाइन ज़ोन एक आधुनिक, अच्छी तरह सुसज्जित और प्रोफेशनल रूप से संचालित केंद्र उपलब्ध कराता है, जो किया कार मालिकों के लिए वाहन देखभाल के अनुभव को और बेहतर बनाता है।

इस लॉन्च पर बोलते हुए श्री अतुल सूद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग किआ इंडिया ने कहा आज का ग्राहक सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से प्रोफेशनल-ग्रेड कार केयर अनुभव चाहता है। ‘शाइन ज़ोन’ उसी अपेक्षा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। डीलरशिप के भीतर पूर्णतः सुसज्जित डिटेलिंग स्टूडियो उपलब्ध कराते हुए हम गुणवत्ता, विशेषज्ञता और सुविधाजनक अनुभव तीनों को एकसाथ ला रहे हैं। यह पहल हमारे इस वादे को और मजबूत करती है कि किआ अपने हर वाहन की देखभाल उतने ही ध्यान से करेगा जितनी बारीकी से उसे बनाया जाता है। शाइन ज़ोन के माध्यम से ग्राहक अपनी कार के लिए बेहतरीन डिटेलिंग और प्रोटेक्शन सेवाएँ एक ही जगह पर पा सकते हैं, जिससे उन्हें विशेषज्ञ स्तर की वाहन देखभाल तक पहुँचना और भी आसान हो जाता है। विशेष उपकरणों, प्रशिक्षित तकनीशियनों और मानकीकृत गुणवत्ता प्रक्रियाओं के साथ शाइन ज़ोन आज के समझदार कार मालिकों की उम्मीदों के अनुसार लगातार, भरोसेमंद और पारदर्शी सेवा प्रदान करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान