जुड़िए ऑपरेशन शुद्धि से, दिल्ली से शुरू होगा देशव्यापी प्लास्टिक संग्रहण आंदोलन : सुशील अग्रवाल
डैडी ऑफ प्लास्टिक का राष्ट्रीय आह्वान
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 7 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारत में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को संगठित और औद्योगिक स्वरूप देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में ऑपरेशन शुद्धि का शुभारंभ 10 मार्च को दिल्ली से किया जाएगा। यह राष्ट्रीय मिशन देशभर में प्लास्टिक कचरे के संरचित संग्रहण, रीसाइक्लिंग और पुनः उपयोग की एक मजबूत व्यवस्था विकसित करने का उद्देश्य लेकर शुरू हो रहा है। AVRO इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दशकों में उनका प्रयास रहा है कि भारत में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग को केवल एक प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए बल्कि इसे एक संपूर्ण औद्योगिक वैल्यू चेन के रूप में विकसित किया जाए। इस वैल्यू चेन में कबाड़ी, संग्रहकर्ता, स्थानीय उद्यमी, उद्योग और कॉर्पोरेट सेक्टर तक सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि ऑपरेशन शुद्धि के माध्यम से प्लास्टिक कचरे को संसाधन में बदलने का एक राष्ट्रीय मॉडल तैयार किया जा रहा है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक अवसर भी पैदा करेगा। इस अभियान को तकनीक से जोड़ते हुए Avro Recycling App भी लॉन्च किया जाएगा जिसके माध्यम से देश का हर नागरिक, संस्था और उद्योग इस मिशन का हिस्सा बन सकेगा। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, ट्रैकिंग और प्रोसेसिंग को एक संगठित राष्ट्रीय नेटवर्क में परिवर्तित करेगा। इससे न केवल प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोजगार और उद्योगों के लिए वैकल्पिक कच्चे माल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।
%20(1).jpg)




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें