संदेश

वाराणसी में गेल सीजीडी ने आईओसीएल सीएनजी रिटेल आउटलेट्स पर सीएनजी प्रचार अभियान शुरू किया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 16 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  वाराणसी। साफ़ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और ग्राहकों की सुविधा को आसान बनाने के लिए गेल सीजीडी वाराणसी ने वाराणसी के इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सह-स्थापित सीएनजी रिटेल आउटलेट्स पर मुफ्त सीएनजी प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ताज कृष्णा आईओसीएल रिटेल आउटलेट, नडेसर, वाराणसी में हुआ। इस मौके पर श्री सुशील कुमार, जनरल मैनेजर और सीजीडी इंचार्ज, गेल सीजीडी वाराणसी और श्री राजेश कुमार, डिविजनल रिटेल सेल्स हेड, वाराणसी डिविजन, आईओसीएल समेत उनकी टीम मौजूद रही। यह पहला अवसर है जब किसी ओएमसी रिटेल आउटलेट के साथ स्थित सीएनजी स्टेशन पर मुफ्त सीएनजी योजना लागू की गई है। इससे शहर में सीएनजी ग्राहकों के लिए सुविधा और पहुंच दोनों बढ़ेंगी। इस योजना को आईओसीएल आरओs  पर शुरू करना रणनीतिक कदम है, क्योंकि ये आउटलेट्स शहर के प्रमुख क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे सीएनजी उपयोगकर्ताओं के लिए आसानी और दृश्यता दोनों बढ़ जाती है। गेल सीजीडी वाराणसी ने बीपीसीएल और...

टाटा पंच बनी दिल्ली की पसंदीदा एसयूवी कार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 16 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने सितंबर 2025 में जबरदस्त बिक्री दर्ज करते हुए भारत की नंबर 2 पैसेंजर व्हीकल कंपनी के रूप में अपनी जगह बनाई है। इस सफलता की सबसे बड़ी वजह रही टाटा पंच — जो देश की टॉप 5 सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही। पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक – तीनों वैरिएंट्स में उपलब्ध पंच एक कॉम्पैक्ट लेकिन दमदार एसयूवी है। शानदार फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ यह न सिर्फ एसयूवी में अपग्रेड करने वालों की सबसे पसंदीदा चॉइस बनी है, बल्कि देशभर में पहली बार कार खरीदने वाले 69% ग्राहकों की भी पहली पसंद रही है। अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच टाटा पंच ने दिल्ली में टीएमपीवी की कुल बिक्री में 35% योगदान दिया, जिससे यह राज्य की सबसे पसंद की जाने वाली कारों में शामिल हो गई है। सिर्फ दिल्ली में ही इस एसयूवी की बिक्री में 2 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दमदार, स्पोर्टी और यंग डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग (आईसीई वर्ज़न के लिए जीए...

दीवाली पर हर साल से ज्यादा पटाखें जलाएं : हिन्दू संगठन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 16 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई हिन्दू संगठनों की बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के हिन्दू विरोधी जजों की आलोचना की कि उन्होंने अपने हिन्दू विरोधी अभियान के तहत दिवाली का त्यौहार पटाखों के साथ न मनवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 26 सितम्बर से पटाखें बनाने की अनुमति देने के बावजूद भी पटाखों की बिक्री पर सांप की तरह कुंडली मारकर दिवाली के 4 दिन पहले हिन्दुओं को झुनझुना पकड़ा दिया कि अब आप 3 हजार किलो मीटर दूर शिवकाशी, तमिलनाड़ू से पटाखें मंगवा भी लो, बेच भी लो और छुटा भी लो। बैठक में हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विष्णु गुप्ता ने ने कहा कि सी आई ए एक बहुत बड़ी साजिश के तहत 146 करोड़ हिन्दुस्तानियों को महामारी फैलाकर मारना चाहती है। इसी साजिश के तहत पटाखा उद्योग को बर्बाद करके अर्थ व्यवस्था को भी चौपट किया जा रहा है। इस साजिश में सी आई ए ने सर्वोच्च न्यायालय के जजों को भी शामिल किया हुआ है। इस साजिश के तहत पट...

कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन फिट इंडिया आइकॉन संग्राम सिंह ट्यूनीशिया के हाकिम त्राबेल्सी से भिड़ेंगे

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 16 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में एक हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहाँ लेवल्स फाइट लीग (एलएफएल) ने संग्राम सिंह के आगामी अंतरराष्ट्रीय फाइट कार्ड का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया। भारतीय कुश्ती के दिग्गज संग्राम सिंह 2 नवंबर, 2025 को एम्स्टर्डम में एक प्रतिष्ठित एमएमए मुकाबले में ट्यूनीशिया के हाकिम त्राबेल्सी से भिड़ेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन संग्राम सिंह के प्रतिद्वंदी के रूप में त्राबेल्सी की औपचारिक घोषणा और इस प्रमुख मुकाबले के लिए उनकी तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत करने के लिए किया गया था, जो 40 साल की उम्र में इस प्रतिष्ठित एथलीट की दूसरी अंतरराष्ट्रीय एमएमए वापसी का प्रतीक है। इस घोषणा के साथ, संग्राम सिंह लेवल्स फाइट लीग के वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने वाले पहले भारतीय एमएमए एथलीट बन गए हैं। इस आयोजन में एलएफएल के अध्यक्ष डोनोवन जेम्स एलेक्ज़ेंडर पानायियोटिस, एमएमए फ़ाइटर संग्राम सिंह, संग्राम के कोच भूपेश कुमार और हाकिम त्रबेल्सी के क...

दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 8 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के आह्वान पर मंगलवार को दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केरल के आनंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी की सड़कों पर उतरकर RSS की कथित अमानवीय और शर्मनाक हरकतों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया।भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति अपने चरम पर है। केरल के आनंद के साथ हुई अमानवीय घटना न केवल एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा है, बल्कि यह हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला है।उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज़ उठाएगी। जब तक आनंद को न्याय नहीं मिलता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हरियाणा युवा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान के साथ खिलवाड़...

नाबार्ड नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दिवाली हाट 2025 परंपरा से रौशन प्रगति पथ का आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 8 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  नाबार्ड, नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा “दिवाली हाट 2025 – परंपरा से रौशन प्रगति पथ” का आयोजन 15 से 25 अक्टूबर 2025 तक एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में किया जा रहा है। दस दिवसीय यह उत्स हाट देश के 15 राज्यों से आए 100 से अधिक शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को एक साथ ला रहा है। यह आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्पकला को दर्शाने वाले पारंपरिक उत्पादों और भौगोलिक संकेतक (GI) उत्पादों का प्रदर्शन प्रस्तुत करता है। दीपावली के इस अवसर पर यह आयोजन उन शिल्पकारों के जीवन में भी रोशनी और खुशहाली लाने का प्रयास है, जो अपनी कला से हमारे घरों को रंग और प्रकाश से भरते हैं। यह हाट ग्रामीण शिल्पकारों को अपने उत्पादों के विपणन एवं उपभोक्ताओं तक पहुँचने  का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। दिवाली हाट में आगंतुकों को विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा जैसे जैविक म...

नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम ने शुरू की एडल्ट वैक्सीनेशन क्लिनिक

चित्र
  • उद्घाटन डॉ. राजेश मोहन (IPS, डीसीपी ट्रैफिक पुलिस, गुरुग्राम) द्वारा किया गया, जिन्होंने आज की जीवनशैली में रोकथाम आधारित देखभाल के महत्व पर जोर दिया  • डॉ. ऋचा सारिन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CGHS), ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की  • इस अवसर पर अस्पताल ने अपनी नई जागरूकता पहल “Stay Strong, Get Vaccinated” की भी शुरुआत की, जिसका उद्देश्य वयस्कों को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 8 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम ने आज अपनी एडल्ट वैक्सीनेशन क्लिनिक की शुरुआत की, जो वयस्कों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उद्घाटन समारोह अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर (DLF फेज 3) में आयोजित किया गया, जिसमें कई विशिष्ट अतिथियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शिरकत की। इस क्लिनिक में वयस्कों के लिए आवश्यक कई टीके उपलब्ध होंगे, जिनमें इन्फ्लुएंजा, शिंगल्स (हर्पीज जोस...

विंडीज पर भारत का दबदबा बरकरार, गिल की कप्तानी में क्लीन स्वीप

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 8 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर एक बार फिर अपने वर्चस्व की पुष्टि की। मंगलवार को दिल्ली टेस्ट में मिली सात विकेट की जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ सीरीज अपने नाम की बल्कि कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी बनाए। शुभमन गिल के नेतृत्व में यह उनकी पहली टेस्ट सीरीज जीत रही। इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ हुई पिछली सीरीज के बाद यह सफलता भारतीय टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई पर ले गई। अहमदाबाद टेस्ट में मिली पारी और 140 रन की जीत के बाद दिल्ली में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। शुभमन गिल की कप्तानी में युवा जोश और संयम का संतुलन टीम के खेल में स्पष्ट दिखाई दिया। इस जीत के साथ भारत ने घरेलू मैदान पर कुल 122 टेस्ट जीत का आंकड़ा छू लिया और दक्षिण अफ्रीका (121) को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गया। दिल्ली टेस्ट में यशस्वी जायसवाल भारत की जीत के प्रमुख नायक रहे। उन्होंने पहली पारी में 178 रनों की लाजवाब पारी खेली। कप्तान गिल ने 129 रन की नाबाद पारी...

क्यूआर कोड आधारित ट्रैफिक चालान, कियोस्क की शुरुआत नारायणा अस्पताल ने किया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने, अपने सीएसआर साथी नारायणा हेल्थ, देयर फॉर चैरिटेबल ट्रस्ट और एंबियंस मॉल प्रबंधन के सहयोग से, एंबियंस मॉल में देश की पहली क्यूआर कोड आधारित ट्रैफिक चालान भुगतान कियोस्क का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ यातायात उपायुक्त डॉ. राजेश मोहन ने किया।इस महत्वपूर्ण पहल में नारायणा हेल्थ की विशेष भागीदारी रही है, जिसने इस परियोजना को समाज के डिजिटल बदलाव का एक प्रेरक उदाहरण बना दिया है। इस आयोजन में डॉ. अजय कोहली, निदेशक – दिल्ली-एनसीआर क्लस्टर एवं कॉरपोरेट ग्रोथ इनिशिएटिव्स, उत्तर भारत, नारायणा हेल्थ, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।डॉ. कोहली ने इस अवसर पर कहा, यह पहल हमारे लिए गर्व की बात है कि हम तकनीकी नवाचारों के साथ समाज के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े डिजिटल समाधानों में योगदान दे रहे हैं।  हमारी आशा है कि इस प्रकार की पहल नागरिकों के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाएगी।कियोस्क में वाहन मालिक अपने वाहन नंबर दर्ज करने के बाद तुरं...

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 में डिजी यात्रा को स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत की डिजिटल यात्रा पहल डिजी यात्रा ने 28वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (NCeG) 2025 में स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह सम्मान डिजी यात्रा की चेहरों की पहचान आधारित तकनीक (फेशियल वैलिडेशन) और स्व-स्वायत्त पहचान (सेल्‍फ-सोवरेन आइडेंटिटी – SSI) ढांचे की सराहना करता है, जिसने लाखों यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर सरल, सुरक्षित और पूरी तरह से काग़ज़ रहित अनुभव सुनिश्चित किया है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष उन उत्कृष्ट परियोजनाओं को प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने प्रौद्योगिकी के माध्यम से शासन व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। वर्ष 2025 में छह श्रेणियों में कुल 19 परियोजनाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें डिजी यात्रा ने पर्यटन एवं विमानन क्षेत्र में एक अभिनव और प्रभावशाली परिवर्तनकर्ता के रूप में पहचान बनाई। दिसंबर 2022 में केवल तीन हवाई अड्डों – दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी – से शुरू होकर आज डिजी यात्...

आया नगर में एकादश अखंड संकीर्तन एवं भंडारे का किया भव्य आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दक्षिणी दिल्ली के आया नगर क्षेत्र के प्राचीन शिव शक्ति धाम मंदिर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भक्ति, प्रेम और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्रह्मर्षि सेवा समिति (आया नगर) द्वारा लगातार पिछले 12 वर्षों से आयोजित किए जा रहे “एकादश अखंड संकीर्तन एवं भंडारा” का आयोजन इस बार भी अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। यह दो दिवसीय धार्मिक उत्सव शनिवार, 11 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे आरंभ हुआ और रविवार, 12 अक्टूबर को भव्य भंडारे एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छतरपुर विधानसभा के विधायक करतार सिंह तंवर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ( किसान मोर्चा) दिल्ली प्रदेश से रमेश अम्बावता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ब्रह्मर्षि सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत सन् 2013 में हुई थी, और तब से हर वर्ष एकादशी के पावन अवसर पर यह अखंड संकीर्तन आयोजित किया जाता है। समिति ने भक्तों के लिए बैठक, भंडारे और प्रसाद वितरण ...

पटाखा दुकानदारों को लाइसेंस जारी न करने का मामला गर्माया

चित्र
हिन्दू संगठन तुषार मेहता और गवई के घरों का घेराव करेंगे शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई हिन्दू संगठनों की बैठक में चिन्ता जतायी गई कि दिवाली पर पटाखें छुटाने में केवल एक सप्ताह का समय रह गया है किन्तु अभी तक भी दिल्ली पुलिस ने पटाखा बिक्री के लिये दिल्ली के दुकानदारों को लाइसेंस जारी नहीं किये। जो कि विस्फोटक कानून 2008 की धारा 113 का सरासर उल्लंघन है। जिसके तहत 1 महीने पहले लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करना जरूरी होता है। वहीं सर्वोच्च न्यायालय के हिन्दू विरोधी जज भी हिन्दुओं के दिवाली त्यौहार में रुकावट डालने के लिये 26 सितम्बर से पटाखें बनाने की अनुमति देने के बावजूद भी पटाखों की बिक्री पर सांप की तरह कुंडली मारकर रोक लगाये बैठे हैं। बैठक मे श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि सी आई ए की एक बड़ी साजिश के तहत सरकार के राजस्व को हानि पहुंचाने की बड़ी साजिश चल रही है। दिल्ली पटाखा बिक्री के लिये एक ब...

BALCO Set to Enter the Million Tonne Club Powering India’s Aluminium Self-Reliance

चित्र
First metal produced from India’s largest 525 kA Smelter Growth Project; poised to capture over 1/5th of India’s aluminium market share Shabdawani Samachar, 13 October 2025,  (Managing Editor Mr. Ashok Lalwani 8803818844),  Balconagar. Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic Aluminium producer and a part of Vedanta Aluminium, has achieved a landmark in India’s aluminium industry by producing the first metal from the nation’s largest 525 kilo Ampere (kA) smelter under its ongoing 1 million tonne per annum (MTPA) expansion project. This technological advancement surpasses the earlier national benchmark of 378 kA, setting new standards in scale, efficiency, and operational excellence. With the commissioning of the new 0.435 MTPA potline, BALCO’s total aluminium production capacity will reach 1 MTPA, placing the company among the select global producers in the Million Tonne Club. This expansion supports the Government of India’s ‘Make in India’ vision and advances...

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के शो-रूम का बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने किया उद्घाटन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 13 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  जिम्मेदार ज्वेलर और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी ज्वेलरी चेन मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने वैशाली एन्क्लेव, पीतमपुरा में अपना शोरूम खोला है। इस तरह मलाबार ने दिल्ली में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। पीतमपुरा का शोरूम एनएसपी से स्थानांतरित कर वैशाली एन्क्लेव में खोला गया है। तीन मंजिलों और 9500 वर्ग फुट में फैले शोरूम में पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित जगह और कार पार्किंग की सुविधा के साथ उपलब्ध है । शोरूम का उद्घाटन जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता और ब्रांड एमबैस्डर अनिल कपूर ने किया। इस शोरूम को इस प्रकार डिजाइन किया गया है जिससे यहां विश्वस्तरीय खरीदारी अनुभव मिलेगा। इस शोरूम में विभिन्न डिजाइन और स्टाइल की ज्वेलरी का एक शानदार कलेक्शन मौजूद है। इस भव्य शो-रूम का उद्घाटन मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर अनिल कपूर ने किया। शो-रूम को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है, जहाँ विविध डिज़ाइनों और शैलियों में उत्कृष्ट आभूषणों की मनमोहक ...

पशु-अवशेष आधारित खादों के उपयोग पर रोक की मांग : मनोज कुमार जैन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 12 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भगवान महावीर देशना फाउंडेशन (BMDF) ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को एक औपचारिक प्रतिनिधित्व (representation) प्रस्तुत किया है, जिसमें पशु-अवशेषों (मांस, हड्डियों, रक्त, मछली आदि) से बने जैविक खादों के उपयोग पर रोक लगाने और पौध-आधारित वैकल्पिक खादों को बढ़ावा देने की मांग की गई है। फाउंडेशन के निदेशक श्री मनोज कुमार जैन (पार्षद, एमसीडी, नई दिल्ली) ने बताया कि हाल के वर्षों में “ऑर्गेनिक” या “नेचुरल” खेती के नाम पर ऐसे खादों का प्रयोग बढ़ता जा रहा है, जो मांसाहारी स्रोतों से तैयार किए जाते हैं। यह प्रवृत्ति करोड़ों शाकाहारी, जैन, वैष्णव, सिख, बौद्ध एवं वेगन नागरिकों की धार्मिक और नैतिक भावनाओं को गहराई से आहत करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे पौधे या फसलें, जो पशु-अवशेषों से बनी खादों से पोषित होती हैं, पूर्ण रूप से शाकाहारी नहीं मानी जा सकतीं। यह न केवल धार्मिक असहजता का कारण है, बल्कि आस्था-आधारित खाद्य शुद्धता (Faith-based Food Integrity) का भी उल्लंघन...

वृषभा बनेगी 2025 की सबसे बड़ी सिनेमाई घटना 6 नवंबर को वर्ल्ड प्रीमियर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 12 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म वृषभा अब तैयार है दुनिया भर में गूंजने के लिए! फिल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है कि ये ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्टेकल 6 नवंबर 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी और वादा है, ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं देखा होगा!नंदा किशोर द्वारा लिखित और निर्देशित वृषभा एक इमोशनल सफ़र है प्यार, तक़दीर और बदले की दास्तान, जो बाप-बेटे के अटूट रिश्ते को सेलिब्रेट करती है। एकता आर कपूर कहती हैं हम बेहद एक्साइटेड हैं कि हमारी मैग्नम ओपस वृषभा 6 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। ये कहानी मेरे दिल के बेहद करीब है इसमें हैं ज़बरदस्त इमोशन्स, ग्रैंड ड्रामा और इंडियन सिनेमा की रॉयलनेस का पूरा जश्न।हम इंतज़ार नहीं कर पा रहे कि पूरी दुनिया वृषभा का जादू बड़े पर्दे पर देखे। डायरेक्टर नंदा किशोर ने बताया वृषभा को हमने एक ऐसे एपिक के तौर पर बनाया है जो जितना इमोशन से भरा है, उतना ही विज़ुअली शानदार भी। ये कहानी है रिश्तों, कुर्बानियों और तक़दीर के टकराने की जो दर्...

नक़ली टाटा का नाम छापने वालों पर पुलिस की छापे मारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 12 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  DIU नार्थ ईस्ट पुलिस ने प्रोटेक्ट आई पी कंपनी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए  नकली टाटा मोटर्स के नाम व लोगो छापने बाली  प्रिंटिंग प्रेस पर पुलिस की छापेमारी करते हुए कार्यवाही करते हुए मुक़दमा दर्ज किया। टाटा मोटर्स द्वारा अधिकृत प्रोटेक्ट आई.पी.कंपनी के जाँच अधिकारी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि कुछ लोग थाना करावल नगर एरिया में टाटा motors  कंपनी के  नकली लोगो (चिन्ह) ब नाम छाप रहे हैं। जिस पर पुलिस ने रेड डाल कर भारी  मात्रा में टाटा मोटर्स की प्रिंटेड शीट्स, डाई जब्त कर आरोपी धर्म पाल पर केस दर्ज किया गया।