सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जयंती मनाई
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 18 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। समाजवादी पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जयंती सेक्टर 102 स्थित भंगेल में मनाई गई। इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा नोएडा महानगर के पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण एवं महानगर उपाध्यक्ष मनोज के साथ स्वर्गीय चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर पर बोलते हुए राघवेंद्र दुबे ने कहा कि युवा तुर्क के नाम से मशहूर चंद्रशेखर जी ने हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों के हित में पूरे जीवन संघर्ष किया। बलिया जिले के इब्राहिम पट्टी में किसान परिवार में जन्में चंद्रशेखर जी अपनी राजनैतिक प्रतिभा के दम पर देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए। 1983 में उन्होंने पूरे भारत की पदयात्रा कर देश को करीब से जानने का काम किया। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि चंद्रशेखर जी हमेशा राजनैतिक सुचिता के पक्षधर रहे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाजवाद की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण ने कहा कि चंद्रशेखर ने हमेशा नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति की। उपाध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि चंद्रशेखर जी का राजनीति में बड़ा सम्मान था। गरीबों के हक की लड़ाई उन्होंने पूरे जीवन लड़ी। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव चौधरी जयकरण , उपाध्यक्ष मनोज गोयल, सुबोध गोयल, सौरभ जिंदल, मोहित गौतम, रेशमपाल सिंह, सुरेश यादव, उमेश मिश्रा, आलोक दुबे सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें