सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

महेश मंघरानी बने उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 3 अगस्त 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), आगरा।  सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्थापना (इंस्टॉलेशन) समारोह के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होटल ताज, ईस्ट गेट रोड, आगरा में सायं 6:00 बजे किया गया। बैठक में समाज के गणमान्य पदाधिकारियों, सदस्यों एवं प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री महेश मंघरानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में विधिवत स्थापित किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण, सिंधी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण तथा पूरे भारत में सिंधी समाज को एकजुट करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने तथा समाजहित में निरंतर सेवा कार्यों को गति देने का सामूहिक संकल्प लिया। अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संगठन और सेवा भावना में निहित होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री महेश मंघरानी के नेतृत्व में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की उत्तर प्रदेश इकाई नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी तथा सेवा, संस्कार, संगठन और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक कार्यों का विस्तार करेगी। बैठक का समापन समाज की उन्नति, युवाओं की सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल