900 कुत्तों की मौत का जिम्मेदार सर्वोच्च न्यायालय : मुकेश जैन

जजों के विनाश के लिए भैरों मन्दिर में प्रार्थना की

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 16 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। अटल जन शक्ति पार्टी, हिन्दू सेना, दारा सेना, क्रांतिकारी मनुवादी मोर्चा, राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी आदि 2 दर्जन हिन्दू संगठनों की ओर से भैरों मन्दिर पुराना किला में कुत्तों पर अत्याचार करने वाले जजों के विनाश के लिए  भैरों देव से प्रार्थना की। हिन्दू और सामाजिक संगठनों ने पशु प्रमियों के साथ मिलकर भैरों मन्दिर से कुत्तों पर अत्याचार करने वाले जजों के घरों तक एक रैली भी निकाली। कुत्तों पर अत्याचार करने वाले जजों जे बी पारदीवाला, आर महादेवन सहित अन्य जजों और महान्याय अभिकर्ता तुषार मेहता के विनाश के लिये भैरों देव से प्रार्थना की। 

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए क्रातिकारी मनेवादी मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम कुमार शर्मा और अटल जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बम बम महाराज ने कहा कि पशु जन्म नियन्त्रण कानून 2023 की धारा 11.3 और 11.19 के तहत पकड़े गये कुत्तों को टीकाकरण के बाद उसी स्थान पर छोड़ने का कानून है। जिसका अपने आप को कानून का रक्षक कहने वाले सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश और महान्याय अभिकर्ता श्री तुषार मेहता सरासर उल्लंघन करके महामहिम राष्ट्रपति और भारत सरकार से बगावत कर रहे हैं। यह कुत्तों के समर्थकों का भेष भरकर जन जेड आन्दोलनकारियों की मोदी सरकार को नेपाल और बंगलादेश की तरह आन्दोलन चलाकर उखाड् फैकने की साजिश है। 

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने कहा कि जगन्नाथ रथयात्रा पर रोक लगाने वाले सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश शरद अरविन्द बोबड़े और दीपक मिश्रा ने जब मेरी हत्या की साजिश रची तो मेरे पालतू कुत्तों शेरू और टोमी ने अपनी जान देकर मेरी जान पर आये संकट को अपने उपर ले लिया। जिस लड़की छवि की मृत्यु कुत्ते के काटने से बतायी जा रही है सफदरजंग अस्पताल के डाक्टरों का कहना कि रिपोर्ट में उसमें रेबिज के लक्षण थे ही नहीं। सरकारी वकील महान्याय अभिकर्ता ने सर्वोच्च न्यायालय में जिस प्रकार से महामहिम राष्ट्रपति के आदेशों का उल्लधन करके कुत्तों पर अत्याचार कराया है, वह क्षमा करने योग्य नहीं है। भैंरों मन्दिर पर पूजा - अर्चना करने के बाद कुत्तों के समर्थक प्रदर्शनकारी हिन्दू विरोधी अन्यायी जजों ओर वकीलों के घरों की ओर कूच कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोक लिया। पुलिस द्वारा प्रदर्शन कारियों को आसवासन दिये जाने के बाद हिन्दू संगठनों ने जजों के घरों के घेराव की अपनी जिद छोड दी कि इस सम्बन्ध हिन्दू संगठनों का ज्ञापन और भावनायें महामहिम राष्ट्रपति, पशु पालन मंत्री सहित सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश आदि तक पहुंचा दिया जायेगा।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान