श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव में गूंजा एकता, सेवा और संस्कृति का संदेश
गुरुग्राम के श्री झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज के गणमान्य लोगों ने की पूजा-अर्चना
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 17 अगस्त 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गुरुग्राम। भगवान श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव के पावन अवसर पर गुरुग्राम स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। सिंधी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री झूलेलाल साहिब के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की एकता, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट श्री अशोक भेरवानी नॉर्थ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री अशोक लालवानी सहित नॉर्थ इंडिया की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नॉर्थ इंडिया के वरिष्ठ सलाहकार श्री मोहन आहूजा, दिल्ली NCR के वाइस प्रेसिडेंट श्री लाल कुमार खेमानी, नॉर्थ इंडिया के रीजनल सेक्रेटरी श्री रतन जगवानी तथा दिल्ली NCR लेडीज विंग की प्रेसिडेंट श्रीमती समीरा छुगानी ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं विशेष अतिथि श्री किशोर अजवानी की उपस्थिति भी रही। उन्होंने सिंधी समाज के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में सहभागिता करते हुए समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत समाजसेवी श्री विनोद कुमार पाहिलाजानी ने किया। समाज के लोगों ने उनके सेवाभावी एवं सहयोगी व्यक्तित्व की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री पाहिलाजानी लंबे समय से समाज के लोगों की सहायता और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जरूरतमंद समाजबंधुओं की सहायता के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री झूलेलाल केवल सिंधी समाज की आस्था के प्रतीक ही नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सेवा और एकता के संदेश के भी प्रतीक हैं। चालीहा महोत्सव समाज को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सभी ने भगवान श्री झूलेलाल साहिब से सिंधी समाज की एकता, समृद्धि, सुख-शांति और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। झूलेलाल साहिब की जय’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम ने सिंधी समाज की एकता, सेवा और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें