पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन के प्रति किया आभार व्यक्त
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 24 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। माननीय डॉ.हर्षवर्धन पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार से उनके जी के निवास पर शिष्टाचार भेंट कर गुरुद्वारा मजनू का टीला पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में उनके विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। विदित हो कि गुरुद्वारा मजनू का टीला पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। लंबे समय से यहां सुरक्षित आवागमन हेतु फुट ओवर ब्रिज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। डॉ. हर्षवर्धन के सतत प्रयासों और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण कार्य साकार होने जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं को अत्यंत सुविधा एवं सुरक्षा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सिख सेल, दिल्ली प्रदेश के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह जी, महामंत्री सरदार अमरजीत सिंह जी, नेहरू विहार के शिव शक्ति मंदिर के अध्यक्ष कोमल त्यागी जी तथा मजनू का टीला क्षेत्र के अन्य गणमान्य साथी उपस्थित में सभी ने डॉ. हर्षवर्धन जी को पवित्र स्वरूपा भेंट कर सम्मानित किया एवं इस जनहितकारी कार्य के लिए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह फुट ओवर ब्रिज श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाएगा। सभी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी डॉ. हर्षवर्धन का मार्गदर्शन एवं सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें