तड़का-ए-सिंध : सिंधी फ़ूड चैंपियनशिप 2.0 का भव्य आयोजन 15 मार्च को


शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 6 मार्च 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधी संस्कृति, स्वाद और परंपरा को समर्पित एक अनूठा आयोजन तड़का-ए-सिंध – सिंधी फ़ूड चैंपियनशिप 2.0 का भव्य आयोजन 15 मार्च 2026 को ग्रैंड उत्सव बैंक्वेट, रानी बाग, नई दिल्ली में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजक सनटेक ग्रुप और दिल मुहिंजो सिंधी के प्रतिनिधि ललित बिजलानी, विनोद नैनवानी और अशोक मनवानी ने संयुक्त बयान में बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सिंधी संस्कृति, खान-पान और पारंपरिक कला को प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। इस अवसर पर 20 पुरुष और महिला प्रतिभागियों के बीच लाइव कुकिंग कॉम्पिटिशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी पारंपरिक सिंधी व्यंजन बनाकर अपनी पाक-कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के लिए सेल्फ़ी पॉइंट भी बनाया गया है, जहां वे अपनी फोटो क्लिक कर फ़्री फ़ोटो फ़्रिज मैग्नेट प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम में सिंधी नुक्कड़ नाटक, शहनाई के साथ सिंधी बैंड की प्रस्तुति, झूलेलाल मंदिर के दर्शन तथा सिंधी फ़ूड स्टॉल्स जैसे विशेष आकर्षण होंगे। आगंतुकों के लिए सिंधी खाने से जुड़े सवाल-जवाब का रोचक सत्र भी रखा गया है जिसमें सही उत्तर देने वालों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बनाने के लिए तीन सुरीले सिंगर्स द्वारा ऑर्केस्ट्रा के साथ शानदार संगीत प्रस्तुति भी दी जाएगी। आयोजकों ललित बिजलानी, विनोद नैनवानी और अशोक मनवानी ने सिंधी समाज और दिल्ली के सभी नागरिकों से इस सांस्कृतिक और स्वाद से भरपूर आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही