अभाविप ने छात्र संघ चुनाव बहाल कीं माँग को लेकर सौंपा ज्ञापन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 28 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), फरीदाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर जिले के सभी कॉलेज कैंपस व विश्वविद्यालय परिसरों में व्यापक स्तर पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुँचाई और छात्र हितों की अनदेखी पर चिंता जताई। विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिससे छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलता है। चुनावों के माध्यम से छात्रों की समस्याएं प्रभावी तरीके से उठाई जाती हैं और उनका समाधान संभव होता है। लंबे समय से चुनाव न होने के कारण छात्र हित प्रभावित हो रहे हैं। प्रांत सह संयोजक युधिष्ठिर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो परिषद व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी । इस अवसर पर जेसी बोस विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष नरेन सैनी, आंचल नागर, पूजा, अदिति सिंह, रवि पांडे,  समेत अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नगर मंत्री पवन ने बताया परिषद ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की, ताकि छात्रों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार मिल सके।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन