समाजसेवी स्व.राज कुमार खन्ना की 12वीं पुण्यतिथि पर शिकंजी का किया वितरण
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 13 जून 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। अवसर पर परिवारजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और क्षेत्र में उनके पसंदीदा ग्रीष्मकालीन पेय शिकंजी (नींबू पानी) का वितरण किया गया। स्व. श्री खन्ना के सुपुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश खन्ना ने बताया कि उनके पिता शुरू से ही बेहद सरल स्वभाव के थे और गरीब-असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा, "पिताजी हमेशा सत्य और ईमानदारी की राह पर चले। वह गरीबों के साथ खड़े रहते थे और निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते थे। उनका जीवन सादा, साधारण और बिना किसी लोभ-लालच का था। राजेश खन्ना ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता एक ईमानदार, मिलनसार और सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने जीवन में कभी घमंड नहीं किया, लेकिन गलत काम करने वालों के हमेशा खिलाफ रहे। "पिताजी ने हमें भी ईमानदारी, सच्चाई और निस्वार्थ सेवा के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। आज मैं उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चलकर पिछले 22 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज और जनता की आवाज बनकर सेवा कर रहा हूँ। गर्मी को देखते हुए पुण्यतिथि पर शिकंजी (नींबू पानी) वितरण का कार्यक्रम रखा गया।
राजेश खन्ना ने कहा पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मेरी आंखें फिर नम हो गईं। पिताजी भले ही इस दुनिया में नहीं हैं परंतु उनका साया और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मेरे माता-पिता की आत्मा को शांति दे और अपने चरणों में स्थान दे। इस अवसर पर स्व. श्री खन्ना की पुत्र-वधू सुषमा खन्ना, पोते अक्षय खन्ना और अंश खन्ना सहित अन्य परिजन एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्व. खन्ना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राजेश खन्ना ने कहा कि उनके पिता अक्सर समझाते थे कि "समाज में दिल से सेवा और भलाई का काम करने पर जीवन में सकारात्मक फल मिलता है और मन को शांति मिलती है। परिवार ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें