श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव में गूंजा एकता, सेवा और संस्कृति का संदेश
गुरुग्राम के श्री झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज के गणमान्य लोगों ने की पूजा-अर्चना शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 17 अगस्त 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गुरुग्राम। भगवान श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव के पावन अवसर पर गुरुग्राम स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। सिंधी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री झूलेलाल साहिब के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की एकता, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट श्री अशोक भेरवानी नॉर्थ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री अशोक लालवानी सहित नॉर्थ इंडिया की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नॉर्थ इंडिया के वरिष्ठ सलाहकार श्री मोहन आहूजा, दिल्ली NCR के वाइस प्रेसिडेंट श्री लाल कुमार खेमानी, नॉर्थ इंडिया के रीजनल सेक्रेटरी श्री रतन जगवानी तथा दिल्ली NCR लेडीज विंग की प्रेसिडेंट श्रीमती समीरा छुगानी ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं विशेष अतिथि श्री किशोर अजवानी की उपस्थिति भ...