सरस्वती कॉलोनी में भरपूर विरोध के बाद देसी शराब का ठेका बंद हुआ

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 4 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के कड़कड़ मॉडल गांव की सरस्वती कॉलोनी में अचानक रातों-रात देसी शराब का ठेका बस्ती के बीचो-बीच खोल दिया गया था, इसके विरोध में 4 मई 2025 को भारत की जनवादी नौजवान सभा के यूनिट सचिव कॉमरेड संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा ठेके के सामने विरोध प्रदर्शन करके ठेका बंद करने की मांग की गयी थी। और लोगों को संबोधित करते हुए कड़कड़ मॉडल यूनिट के सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया की घनी आबादी के बीचो-बीच कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जबरदस्ती देशी शराब का ठेका खुलवाया गया है, जिसका सभी  कॉलोनीवासी भरपूर विरोध कर रहे हैं साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था और इस शराब ठेके को बस्ती के अंदर नहीं चलने देने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद संगठन के लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को भी ज्ञापन देकर ठेका हटाने की मांग की गयी थी, लेकिन उपरोक्त के संबंध में कोई कार्यवाही न होने के कारण अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व भारत की जनवादी नौजवान सभा गाजियाबाद के द्वारा 25 मई 2025 को ठेका के सामने संयुक्त रूप में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लेना पड़ा और आज प्रदर्शन होना था जिसकी जानकारी शराब ठेका के संचालक को होने पर उसके द्वारा एक दिन पूर्व ही 24 मई 2025 को वहाँ से दुकान खाली कर के शराब का ठेका बंद कर दिया गया है। इसके बाद भी कुछ महिलाएं प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गयी थीं जिनको अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गाजियाबाद की जिलाध्यक्ष कॉमरेड नीरु सिंह सेंगर द्वारा संबोधित करते हुए जीत की बधाई दी गई। यह महिलाओं व नौजवानों के दोनों संगठनों के साथ-साथ सरस्वती कालोनी (कड़कड़ मॉडल) के स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार विरोध करने की वजह से उनकी बड़ी जीत हुई है। इस कामयाबी में प्रिंट व सोशल मीडिया का बहुत बड़ा सहयोग रहा है मीडिया द्वारा समय पर शासन-प्रशासन तक यहाँ के नागरिकों की आवाज पहुँचाने में पूरी मदद की गयी है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान