मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री मनोहर रंगलानी का किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 19 जुलाई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने अपने कार्यालय में कटनी (मध्य प्रदेश) से पधारे प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री मनोहर रंगलानी का आत्मीय स्वागत एवं गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सौहार्द, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बना। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री लाल खेमानी तथा श्री सौरभ खेमानी ने श्री मनोहर रंगलानी को सम्मान-चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने समाज एवं संगठन के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनके अनुभव और सेवा-भाव को प्रेरणादायक बताया।समारोह के दौरान श्री मनोहर रंगलानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की एक वर्ष की सदस्यता भी प्रदान की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सहयोग और मार्गदर्शन से संस्था की सामाजिक, सांस्कृतिक तथा जनसेवा संबंधी गतिविधियों को नई गति और मजबूती प्राप्त होगी। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने कहा कि मीडिया प्रेस क्लब केवल पत्रकारों का संगठन ही नहीं, बल्कि समाज सेवा, मानवीय मूल्यों, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्वों के जुड़ने से संगठन की जनकल्याणकारी गतिविधियों का विस्तार और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रेस क्लब परिवार ने श्री मनोहर रंगलानी का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सामाजिक जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। समारोह आत्मीयता, सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता के वातावरण में संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान