संदेश

नोएडा में 9 नवंबर को होगा भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव

चित्र
  भारतीय पर्व आयोजन समिति 26 वर्षों से कर रही आयोजन, अन्नकूट, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 7 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा देवताओं के राजा इंद्र का अभिमान दूर करने के लिए सात दिनों तक अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण करने की पौराणिक घटना की स्मृति में मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा पर्व आज भी लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा द्वारा 9 नवंबर 2026, सोमवार को सायं 5 बजे से सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। भारतीय पर्व आयोजन समिति पिछले 26 वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन निरंतर करती आ रही है। इस वर्ष भी कार्यक्रम में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा, भगवान श्री गिरिराज जी को अन्नकूट एवं छप्पन भोग अर्पित करने के साथ श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, राजू प्रिंस एवं अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृति...

दिल्ली के व्यापार को बाधित करने पर कैट ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

चित्र
पांच तीखे सवाल उठाए, दिवाली के बाद देशभर में मनाया जाएगा ‘धिक्कार दिवस शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 6 नवंबर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली में राजनीतिक रैलियों, धरनों और प्रदर्शनों के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कड़ा पत्र लिखकर जवाबदेही तय करने की मांग की है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने कहा कि राजनीतिक प्रदर्शनों के कारण दिल्ली के बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापारियों, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राहुल गांधी स्थानीय बाजारों से खरीदारी की अपील करते हैं, तो बाजारों तक ग्राहकों की पहुंच बाधित करने वाले प्रदर्शनों का समर्थन कैसे कर सकते हैं? कैट ने पत्र में पांच प्रमुख सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या प्रदर्शन का अधिकार व्यापार और आजीविका के अधिकार से बड़ा है? प्रदर्शनों से होने वाले आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा और क्या राजन...

दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने DCP सचिन शर्मा से किया मुलाकात

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 6 नवंबर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा, IPS से मुलाकात कर पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में मिले सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान सचिन शर्मा ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए निरंतर सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान DCP सचिन शर्मा ने पारुल सिंह को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने और पैरा स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित चौथी दिल्ली स्टेट पैरा एथलीट स्विमिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन की भी प्रशंसा की। DCP सचिन शर्मा ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में भाग लेने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने पैरा खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने और समावेशी खेल स...

ट्रंप को लेकर डॉ. के ए पॉल की भविष्यवाणी सच हुई, ईरान युद्ध खत्म करने की अपील

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 6 नवंबर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए काम करने वाले और ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के अध्यक्ष डॉ. केए पॉल ने ईरान युद्ध को तुरंत खत्म करने की अपील दोहराई है। उन्होंने यह अपील अमेरिका के 2026 के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद की है। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत हासिल किया है। डॉ. पॉल ने 23 सितंबर 2026 को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित ग्लोबल पीस समिट में कहा था कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध खत्म नहीं करते हैं, तो उन्हें मध्यावधि चुनावों में बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में अपना नियंत्रण खो सकती है। चुनाव नतीजों के बाद उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई है। डॉ. पॉल ने कई बार राष्ट्रपति ट्रंप से शांति को प्राथमिकता देने और बातचीत के जरिए युद्ध खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि युद्ध जारी रहने का असर दुनियाभर के लोगो...

फीडिंग इंडिया ने एक साल में बच्चों को परोसे 6.5 करोड़ से अधिक बार भोजन

चित्र
157 जिलों के 2,000 से अधिक स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंची संस्था की पहल शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश से कुपोषण मिटाने और बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इटरनल फाउंडेशन की पहल फीडिंग इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान बच्चों को 6.5 करोड़ से अधिक बार पौष्टिक भोजन परोसा गया। मार्च 2026 तक संस्था प्रतिदिन 1.7 लाख से अधिक बच्चों तक भोजन पहुंचा रही थी। फीडिंग इंडिया की यह पहल देश के 157 जिलों के 2,000 से अधिक स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंच चुकी है। इसके दैनिक भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 154 जिलों के 1,150 से अधिक संस्थानों में 1.4 लाख से अधिक बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया। वहीं, तीन जिलों के 900 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में 39 हजार से अधिक बच्चों को पोषण का लाभ मिल रहा है। बच्चों के बेहतर विकास के लिए संस्था ने 45 आंगनवाड़ी केंद्रों का पुनर्निर्माण भी कराया। भोजन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल ...

इंडस टॉवर्स ने 50,000 सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। इंडस टॉवर्स लिमिटेड, विश्व की एक सबसे बड़ी दूरसंचार टॉवर अवसंरचना कंपनी, ने भारत भर में 50,000 सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स को सफलतापूर्वक स्थापित कर एक नया इतिहास रच दिखाया है। इसके साथ ही, इंडस टॉवर्स व्यापक स्तर पर संधारणीय अवसंरचनाओं में वैश्विक मानक स्थापित करने वाली पहली पैसिव टेलीकॉम अवसंरचना कंपनी बन गई है। भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए, कंपनी 100,000 टेलीकॉम साइट्स को भी सोलर संचालित बनाने का लक्ष्य रखती है, जिससे संधारणीय टेलीकॉम अवसंरचना के क्षेत्र में कंपनी की स्थिति और मजबूत हो जाएगी। लगभग 300 MW की कुल स्थापित सोलर क्षमता वाले इस पहल की सहायता से टेलीकॉम अवसंरचना क्षेत्र में एक बड़े वितरित नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी का जन्म हो पाया है। हमारे आंकलन के अनुसार, इसका पर्यावरणीय प्रभाव लगभग 2 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है, जबकि पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करके, यह परियोजना सालाना लगभग 420,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इ...

टी-सीरीज़ फिल्म्स और आल्माइटी मोशन पिक्चर ने हॉरर फ्रेंचाइज़ी जानी दुश्मन के लिए मिलाया हाथ

चित्र
चर्चित पैरानॉर्मल सीरीज़ ‘भय – द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ के पीछे की रचनात्मक टीम एक बार फिर साथ आई है। इस महत्वाकांक्षी थिएट्रिकल हॉरर फिल्म के लिए रॉबी ग्रेवाल क्रिएटिव प्रोड्यूसर, अरशद सैयद निर्देशक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर एक्शन एवं स्टंट डायरेक्टर पीटर पेड्रेरो भी जुड़े हैं शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), मुंबई। भूषण कुमार की टी-सीरीज़ फिल्म्स और प्रबलिन संधू की आल्माइटी मोशन पिक्चर ने एक महत्वाकांक्षी और ओरिजिनल थिएट्रिकल हॉरर फ्रेंचाइज़ी ‘जानी दुश्मन’ के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में प्रशंसित अभिनेत्री भूमि सतिश पेडनेकर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मेड इन इंडिया अ टाइटन स्टोरी में सफल साझेदारी के बाद दोनों प्रोडक्शन हाउस एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस बार उनका उद्देश्य बड़े पर्दे के लिए एक भव्य और रोमांचक सुपरनैचुरल हॉरर अनुभव तैयार करना है। कहानी कहने के अपने शानदार अनुभव और रचनात्मक दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर रॉबी ग्रेवाल इस प्रोजेक्ट में क्...

FIPPI और भारत बिल्डकॉन ने भारत के बिल्डिंग मटेरियल उद्योग के लिए मिलाया हाथ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 4 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन मटेरियल उद्योग को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, फेडरेशन ऑफ इंडियन प्लाइवुड एंड पैनल इंडस्ट्री (FIPPI) और भारत बिल्डकॉन ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में ‘भारत के बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन मटेरियल, टेक्नोलॉजी और सेवाओं के लिए एक सहयोगात्मक इकोसिस्टम का निर्माण’ विषय पर राष्ट्रीय हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया। यह आयोजन प्रथम इंडिया इंटरनेशनल प्लाइवुड एंड पैनल कांग्रेस 2026 के साथ किया गया। इस कांग्रेस में प्लाइवुड, पैनल, लैमिनेट्स, लकड़ी आधारित उत्पादों और संबद्ध उद्योगों के प्रमुख हितधारकों ने हिस्सा लिया। इसमें तकनीकी प्रगति, टिकाऊ विनिर्माण प्रक्रियाओं, उद्योग की चुनौतियों और भविष्य में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस संयुक्त मंच ने बिल्डिंग मटेरियल की पूरी वैल्यू चेन में बेहतर तालमेल स्थापित करने और भारत की विनिर्माण क्षमताओं तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए मानक तय करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। इस अ...
चित्र
• गोदरेज इस की नई तकनीक के जरिये चेहरे की पहचान से होगी घरों की सुरक्षा • घरों और आवासीय परिसरों में चेहरे की पहचान पर आधारित सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार, जिससे सुरक्षा का अनुभव होगा अधिक सहज, सुविधाजनक और आधुनिक शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 3 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत में होम लॉकर श्रेणी की अग्रणी कंपनी गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस ने आज NX Pro Ncryptv होम लॉकर और SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन विद फेस रिकॉग्निशन लॉबी यूनिट पेश किया। इन उत्पादों के जरिए कंपनी ने घरों की सुरक्षा और आवासीय परिसरों में प्रवेश, दोनों के लिए चेहरे की पहचान (फेस रिकॉग्निशन) तकनीक की शुरुआत की है। आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की सुविधा, व्यक्तिगत जरूरतों और सहज अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये उत्पाद उन्नत पहचान तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इनका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाना, उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर करना और आवासीय परिसरों में अधिक स्मार्ट एवं एक-दूसरे से जुड़ी सुरक्षा व्यव...

पिछली सर्जरी बनी इलाज में चुनौती

चित्र
स्पाईग्लास डीएस मिनिएचर कैमरे की मदद से यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने 73 वर्षीय मरीज की पित्त नली की पथरी का किया इलाज शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 3 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गाजियाबाद ।  गाजियाबाद के वैशाली के रहने वाले 73 वर्षीय एक व्यक्ति की पित्त नली बंद हो गई थी, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया था। संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया था, किडनी काम करना बंद करने लगी थी, और निमोनिया ने हालत को और भी गंभीर बना दिया था। पेट की पिछली सर्जरी के कारण पित्त नली तक सामान्य तरीके से पहुंचना असंभव था, इसलिए कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों को संक्रमण पैदा करने वाली पथरी को निकालने के लिए दूसरे तरीके का इस्तेमाल किया। जांच में पता चला कि उनके पित्त नली में दो पथरियां थीं। यह नली लीवर से आंत तक पित्त पहुंचाती है। टारगेटेड एंटीबायोटिक्स शुरू करने के बाद टीम ने संक्रमित पित्त को निकालने के लिए त्वचा और लीवर के माध्यम से एक पतली नली डाली। चार दिन बाद यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स, कौशांबी के गैस्ट्...