राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मनाई जयंती
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 15 अप्रैल 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती संविधान दिवस के रूप में मनाई गयी।
न्यू पटेल नगर
न्यू पटेल नगर के गोल चक्कर पर स्थिति डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मंगतराम थिरयान, भाजपा विस्तारक राजेंद्रनगर विधानसभा सहित सैकडों की संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
नारायणा
भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को लेकर स्वच्छता अभियान किया गया। नारायणा मंडल में स्थित नारायणा गांव में दो स्थानों पर तथा लोहा मंडी स्थित नागरिक धर्म कांटा पार्क में लगी अंबेडकर जी की मूर्ति को पेंट करवा कर वहां मोमबत्ती से रोशनी की गई। मंगतराम थिरयान, भाजपा विस्तारक राजेंद्रनगर विधानसभा सहित सैकडों लोग शामिल हुए।
जेजे कालोनी इन्द्रपुरी, बुद्धनगर
जेजे कालोनी इन्द्रपुरी, बुद्धनगर में रवि राणा ने अपने आवास पर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए इन्द्रपुरी मंडल भाजपा महामंत्री रवि राणा, दीपक कुमार मंडल अध्यक्ष भाजपा, पारस श्रीवास्तव मंत्री भाजपा, सुरेन्द्र खण्ड प्रमुख भाजपा, कपिल पाल खण्ड प्रमुख भाजपा, बूथ अध्यक्ष मनोहर लाल, विक्रम सिंह राणा बूथ अध्यक्ष भाजपा, कुूलदीप राणा शक्ति केन्द्र भाजपा, अरविंद भाजपा पदाधिकारी, हरिश, ज्ञानचंद आदि।
नारायणा गांव और जुला मोहल्ला
नारायणा गांव के बाल्मिकी मंदिर और जुला मोहल्ला में राजेन्द्र नगर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक उमंग बजाज भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर जयंती मनाई। नारायाणा गांव के सैंकडों लोगों ने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें