स्विगी इंस्टामार्ट ने अतिरिक्त बचत के लिए मैक्ससेवर फीचर किया लॉन्च

 

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), बेंगलुरु। हाल ही में देशभर के 100 शहरों में विस्तार करने वाले भारत के अग्रणी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट ने आज एक नया इन-ऐप फीचर मैक्ससेवर लॉन्च किया है, यह फीचर उपयोगकर्ताओं को ज़्यादा बचत का फायदा देने के लिए बनाया गया है। हर ग्राहक इस सुविधा में अपने आप शामिल हो जाएगा और एक तय ऑर्डर अमाउंट के बाद 500 रुपये तक की बचत का लाभ ले सकेगा। इस फीचर का उद्देश्य रोजमर्रा की खरीदारी को और भी किफायती और फायदेमंद बनाना है। मैक्ससेवर के साथ, स्विगी इंस्टामार्ट ग्राहकों को विस्तृत प्रोडक्ट रेंज, बेहतरीन कीमतें, और तुरंत सुविधा प्रदान करने के अपने वादे को और आगे बढ़ा रहा है ताकि ग्राहकों को सस्ती खरीदारी और आसान शॉपिंग के बीच कोई समझौता न करना पड़े। मैक्ससेवर फीचर अब स्विगी इंस्टामार्ट ऐप पर लाइव है, और 100+ शहरों के ग्राहक इसका लाभ उठाकर अपनी हर खरीदारी पर स्मार्ट सेविंग्स कर सकते हैं, वह भी सिर्फ 10 मिनट में डिलीवरी के साथ। 

स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा ने कहा जिस तरह ज्यादा लोग रोज़मर्रा की ज़रूरतों इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और अन्य चीज़ों के लिए स्विगी इंस्टामार्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसी तरह हमारी ग्राहकों को बेहतर क़ीमतों पर बेहतरीन सेवाएं देने की प्रतिबद्धता भी अधिक मजबूत हो रही है। मैक्ससेवर के ज़रिए हम स्विगी इंस्टामार्ट को सबसे सस्ता और सुविधाजनक क्विक-कॉमर्स डेस्टिनेशन बनाने का अपना वादा और भी मज़बूत करते हैं। ज़्यादा ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को हम और बेहतर दामों की पेशकश करते हैं। छोटी टॉप-अप खरीदी हो या सप्ताहभर की खरीदारी, हर ऑर्डर पर ग्राहक आसानी से ज्यादा बचत कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान