क्षेत्रीय पुलिस के मिलीभगत से मुख्य सड़क बनी पानी के टैंकर की पार्किंग

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 28 अप्रैल 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के राजिन्द्रा पैलेस की मुख्य सड़क गोविन्द लाल सिक्का मार्ग पर मीडिया प्रेस क्लब के आगे सड़क के किनारे पानी के टैंकर नं.एचआर 55 डब्ल्यू 8991, एचआर 69 एफ 4086, डीएल 1जी ई 4039 हमेशा अवैध पार्किंग किया जाता है। जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ पानी टैंकर के कारण पूरे दिन नोजल में पानी के रिसाव से सड़क पर पानी भरा रहता है जिस कारण गंदगी के साथ मच्छर, मक्खियाँ पैदा होती हैं जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। शाम के समय टैंकर ड्राइवरों के साथ कई अन्य लोग इकट्ठा होकर शराब पार्टी और गाली-गलौज के साथ उपद्रव करना आम बात है। इस बात पर जब क्षेत्रीय निवासियों आपत्ति करते हैं तो वो लड़ने लगते हैं और कहते हैं जितनी भी शिकायते करनी हो करो हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा हम तो यहीं पार्किंग करेंगे कियोंकि हम पुलिस को अपने टैंकर की पार्किंग के लिए रूपये देते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान