श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर जमकर थिरके श्रद्धालु

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 2 मई 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में चल रही श्रीमद्भगवत कथा एवं श्री विष्णु महायज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने वामन अवतार, राम जन्म , कृष्ण जन्म की कथा सुनाई । कंस ने अपने पिता उग्रसेन को राजगद्दी से उतारकर खुद राजा बन बैठा ,उसने अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव से कर दिया।जब कंस अपनी बहन को विदा करता है तो आकाशवाणी होती है कि देवकी का आठवां लाल तेरा काल होगा। कंस वासुदेव को मारने दौङता है लेकिन देवकी के समझाने पर कि वह अपनी सभी संतानों को उसे सौंप देंगे। कंस बासुदेव व देवकी को कारागार में डाल देता है। उनकी पैदा होने वाली संतानों को उसने एक एक कर मार डाला। आठवीं संतान के रूप में भगवान कृष्ण के रूप में जन्म लेते हैं और वासुदेव जी गोकुल में नंद के यहां कृष्ण को सौंप देते हैं और उनकी कन्या को लेकर वापस मथुरा आ जाते हैं। नंद बाबा के यहां कृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया जाता है। कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। श्री विष्णु महायज्ञ में प्रातः 8 बजे से यज्ञाचार्य मनोहर दीक्षित शास्त्री ने विद्वान ब्राह्मणों के साथ पूजन के उपरांत मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कराईं। इस अवसर पर महंत ओम भारती जी महाराज, फलाहारी महाराज, विकास भारती जी, अशोक कुमार, आकाश, गोपेश पांडेय, शिववृत तिवारी, विष्णु शर्मा, सुशील पाल  सहित तमाम भगवत्प्रेमी भक्त मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान