युटुबर राठी के खिलाफ उचित कार्यवाही हो : सरना

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 22 मई 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा गुरु साहिबान के संबंध में जो आपत्तिजनक वीडियो बनाई गई है, उससे विश्वभर में बसे सिखों की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विभिन्न थानों में ध्रुव राठी के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई हैं। हालांकि बड़े स्तर पर हुए विरोध के बाद उसने उक्त वीडियो को हटा लिया है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब सिखों की धार्मिक भावनाओं को इस प्रकार जानबूझकर आहत किया गया हो। कभी फिल्मों के माध्यम से, कभी पोस्टरों के जरिए, तो कभी इस तरह की वीडियो के जरिये सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाती रही है। उन्होने कहा कि सभी जानते हैं कि सिख शब्द गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में अडोल विश्वास रखता है और न ही मूर्ति पूजा करता है और न ही गुरु साहिबानों की काल्पनिक तस्वीरों को मान्यता देता है। इसके बावजूद, स्वयंभू प्रचारक बनकर कुछ लोग अपने व्यावसायिक हितों के लिए सिख इतिहास को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करते हैं और कभी गुरु साहिबानों की नकल करके फिल्में बनाते हैं, तो कभी इस तरह की वीडियो। ऐसे लोगों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक है कि उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, ऐसी फिल्मों और वीडियो पर रोक लगाने के लिए सरकार को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान