TATA.ev ने लॉन्च किए 10 TATA.ev मेगाचार्जर्स

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 19 मई 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी 4-व्हीलर ईवी निर्माता और देश की ईवी क्रांति की अग्रणी कंपनी TATA.ev ने आज अपने पहले 10 TATA.ev मेगाचार्जर्स का उद्घाटन किया। यह हाई-स्पीड चार्जर्स की सीरीज चार्जज़ोन और स्टैटिक के साथ साझेदारी में शुरू की गई है, जो TATA.ev की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी ने 2027 तक देशभर में चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 4 लाख करने का लक्ष्य रखा है। भारत में इलेक्ट्रिफिकेशन के अगले चरण को गति देते हुए, TATA.ev ने अपने 'ओपन कोलेबोरेशन' फ्रेमवर्क के माध्यम से न केवल कई चार्ज प्वाइंट ऑपरेटर (सीपीओ) और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) के साथ मजबूत साझेदारियाँ की हैं, बल्कि प्रमुख राजमार्गों और शहरी क्षेत्रों में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का तेज़ी से विस्तार भी किया है। इसी फ्रेमवर्क के अंतर्गत TATA.ev मेगाचार्जर नेटवर्क की शुरुआत की गई है, जो हाई-स्पीड चार्जिंग और बेहतरीन विश्वसनीयता प्रदान करेगा।

TATA पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर श्री बालाजी राजन ने पहले 10 TATA.ev मेगाचार्जर साइट्स के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए कहा जब भारत में ईवी अपनाने की गति तेज हो रही है, तब एक व्यापक और भरोसेमंद चार्जिंग नेटवर्क समय की मांग है। देश के प्रमुख ईवी कॉरिडोर्स में इन पहले 10 TATA.ev मेगाचार्जर साइट्स की स्थापना एक सुपरफास्ट चार्जिंग नेटवर्क की शुरुआत है, जिसे हम देश के बड़े राजमार्गों पर फैलाएंगे। यह नेटवर्क भारत के सभी प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए चार्जिंग की चिंता को खत्म करेगा। हमारा मिशन है तेज़, भरोसेमंद और सहज चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराना ताकि देशभर में निर्बाध ईवी मोबिलिटी सुनिश्चित हो सके और यह तो बस शुरुआत है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान