फिल्म Jolly LLB 3 सिनेमाघरों में 19 सितंबर 2025 को रिलीज़

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 13 अगस्त 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। अब शुरू होगा असली कोर्टरूम का दंगल देश की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी Jolly LLB लौट आई है अपने तीसरे और अब तक के सबसे धमाकेदार राउंड के साथ और टीज़र भी आउट हो चुका है। इस हंसी-ठहाकों से भरे झलक में, जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) एक बार फिर फंस गए हैं दो जॉली के बीच तीखी ज़ुबान वाले जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जुगाड़ू जॉली त्यागी (अरशद वारसी)। आगे शुरू होता है ताबड़तोड़ जवाब, नोक-झोंक और मस्त-मजेदार कोर्टरूम हंगामा जिसमें दोनों जॉली एक-दूसरे से ज़ुबानी बाज़ी मारने में लगे हैं, और त्रिपाठी साहब की सहनशक्ति बस धागे पर लटकी है। स्टार स्टूडियो18 की पेशकश, सुभाष कपूर लिखित और निर्देशित, और आलोक जैन व अजीत अंधारे निर्मित, इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव नज़र आएंगे। तैयार हो जाइए जॉली VS जॉली और जज त्रिपाठी के अब तक के सबसे बड़े सिरदर्द के लिए फिल्म सिनेमाघरों में 19 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान