भोपाल में TCS कार्यालय बंद होने की आशंका, 1000 परिवारों पर रोज़गार का संकट

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 24 सितम्बर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), भोपाल। राजधानी भोपाल में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) का कार्यालय बंद होने की आशंका से कर्मचारियों और उनके परिवारों में गहरी चिंता है। कंपनी प्रबंधन द्वारा भोपाल सेंटर को स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिससे करीब 1000 कर्मचारी और उनके परिवार सीधे प्रभावित होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि यह कार्यालय पिछले 14 वर्षों से संचालित है और यहाँ से शहर के हजारों युवाओं को रोज़गार के अवसर मिले हैं। कई कर्मचारी भोपाल में अपने परिवारों के साथ स्थायी रूप से बस चुके हैं। उनका कहना है कि यदि कार्यालय बंद होता है तो बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की देखभाल और परिवार की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। एक कर्मचारी ने भावुक होकर कहा, “हम पिछले कई हफ्तों से हर जगह मदद की गुहार लगा रहे हैं — कंपनी प्रबंधन से, स्थानीय प्रशासन से और राज्य सरकार से। लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यह चुप्पी हमें और भी असुरक्षित बना रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि राज्य सरकार ने आईटी सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी को भूमि, सब्सिडी और अन्य सुविधाएँ दी थीं। इसके बावजूद राजधानी से संचालन बंद करना न केवल भोपाल की आईटी पहचान को नुकसान पहुँचाएगा बल्कि सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े करेगा। कर्मचारियों ने उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार आईटी उद्योग को टियर-3 शहरों तक ले जाने की बात कर रही है, ऐसे समय में भोपाल से टीसीएस का जाना प्रदेश की आईटी रणनीति के विपरीत है।सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल उप-मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप चुका है और राज्य सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान