हवा बदलो अभियान से देश में स्वच्छ सांस की पहल

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 21 नवंबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) का प्रमुख सामाजिक जागरूकता अभियान ‘हवा बदलो’ देशभर में स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने में लगातार सफल हो रहा है। साल 2016 में शुरू हुआ यह अभियान लोगों को प्राकृतिक गैस, बायोगैस और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे स्वच्छ ईंधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करता है और साथ ही टिकाऊ जीवनशैली अपनाने का संदेश देता है। हवा बदलो को अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिल चुके हैं। इसमें गोफेस्ट 2022 और 2023 में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज अवॉर्ड, एबी वन शो अवॉर्ड, पंचजंय और इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा दिए गए शार्क एवं ब्रांड भारत अवॉर्ड शामिल हैं। इसके अलावा, सीरिज ‘हवा बदले हसू’ को न्यूज़18 आई रील अवॉर्ड्स 2019 में विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र मिला। गेल के शॉर्ट फिल्म ‘कड़वी हवा बदलो जो 2017 में रिलीज़ हुई थी, को जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी सराहा गया। इस फिल्म ने मुंबई के डूबे हुए भविष्य की काल्पनिक तस्वीर दिखाकर लोगों को जलवायु परिवर्तन पर गंभीरता से सोचने और स्वच्छ ईंधनों के उपयोग की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

अभियान के तहत कई उल्लेखनीय पहलें की गईं। इनमें ग्रीन राइड, जिसमें फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमन ने मुंबई से दिल्ली तक 1400 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर वायु प्रदूषण पर जागरूकता फैलाई। वहीं, सोनी लिव पर आई वेब सीरिज ‘हवा बदले हसू’ ने प्रदूषित भविष्य को रोचक अंदाज़ में दिखाया। गेल ने विवेक ओबेरॉय, वीर दास और गोविंद नामदेव जैसे कलाकारों के साथ मिलकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस को स्मार्ट नेज़ल फ़िल्टर भी भेंट किए। अन्य अभियानों में पावर ऑफ ग्रीन (पेड़ लगाना), स्विच टू स्वच्छ (सीएनजी गाड़ियों का उपयोग और प्रदूषण जांच), चेंज फॉर गुड (ऑक्सीजन के महत्व पर ध्यान दिलाना) और रिकनेक्ट टू रूट्स (भारतीय परंपराओं से जुड़ाव) शामिल हैं। रचनात्मकता, डिजिटल मीडिया और जमीनी स्तर पर भागीदारी के जरिए ‘हवा बदलो’ आज प्रभावी पर्यावरणीय संचार का एक आदर्श उदाहरण बन गया है। गेल का कहना है कि वह भविष्य में भी स्वच्छ और हरित भारत बनाने के लिए इस अभियान को और मजबूत करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान