हिंदी न्यूज़ में ज़ी न्यूज़ ने नंबर 1 चैनल का स्थान किया प्राप्त

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 29 दिसंबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। ज़ी न्यूज़ ने BARC रेटिंग्स के सप्ताह 50’25 में सबसे अच्छा परफॉर्मेंस दर्ज करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि लगभग पिछले छह वर्षों में चैनल का सबसे मजबूत प्रदर्शन मानी जा रही है और हिंदी न्यूज़ श्रेणी में इसकी महत्वपूर्ण वापसी को रेखांकित करती है। BARC इंडिया के आँकड़ों (HSM | All 15+ | 06:00–24:00 बजे) के अनुसार, ज़ी न्यूज़ राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला हिंदी न्यूज़ चैनल बनकर उभरा है। चैनल का यह प्रदर्शन उसकी व्यापक पहुँच, बड़े दर्शक आधार और निरंतर दर्शक सहभागिता से समर्थित है। ज़ी न्यूज़ ने कुल 50.8 मिलियन दर्शकों तक पहुंच बनाई, जिसमें ग्रामीण और फ्री-टू-एयर मार्केट में शानदार लीडरशिप रही, ये ऐसे सेगमेंट हैं जो हिंदी न्यूज़ देखने के मामले में पैमाने और प्रभाव को तय करते हैं।

इंडस्ट्री के नज़रिये से, ज़ी न्यूज़ की तरक्की एक सफल एडिटोरियल बदलाव को दिखाती है जिसमें बेहतर स्टोरीटेलिंग, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, राष्ट्रीय महत्व और विश्वसनीयता और दर्शकों को सबसे पहले रखने वाली पत्रकारिता पर विशेष फोकस किया गया है। GRAT, मार्केट शेयर, कुल पहुँच और ATSV जैसे पैमानों पर चैनल का स्थिर प्रदर्शन, तेज़ी से बंटते और प्रतिस्पर्धी न्यूज़ माहौल में दर्शकों की बढ़ती वफादारी को दिखाता है। जैसे-जैसे हिंदी न्यूज़ दर्शकता, विशेष रूप से ग्रामीण और फ्री-टू-एयर दर्शकों के बीच, निरंतर विकसित हो रही है, छह वर्षों के बाद दूसरे स्थान में ज़ी न्यूज़ की वापसी एक मज़बूत केस स्टडी पेश करता है कि कैसे एडिटोरियल डायरेक्शन और दर्शकों का भरोसा रैंकिंग को निर्णायक रूप से बदल सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान