वियतजेट ने शुरू किया 3-दिवसीय मेगा सेल, 2026 की यात्राओं के लिए लाखों टिकटों पर 100% तक की छूट

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 18 दिसंबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। वियतनाम की प्रमुख एयरलाइन वियतजेट ने भारतीय यात्रियों के लिए 3-दिवसीय मेगा फ्लैश सेल की घोषणा की है। सीमित अवधि के इस मेगा सेल में 2026 की यात्रा के लिए लाखों हवाई टिकटों पर 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर 16 दिसंबर रात 10:30 बजे से 19 दिसंबर रात 9:30 बजे (IST) तक उपलब्ध है। यह सेल वियतजेट के पूरे नेटवर्क पर लागू होगी। इसमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि से हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और दा नांग जैसे वियतनाम के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए सीधी उड़ानें शामिल हैं। यात्री www.vietjetair.com या वियतजेट एयर मोबाइल ऐप पर इको टिकट बुक करते समय बिगथैंक्‍स (BIGTHANKS) प्रोमो कोड का उपयोग कर बेस फेयर पर 100% तक की छूट पा सकते हैं (टैक्स और शुल्क अलग होंगे)। यह ऑफर 5 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 के बीच की यात्राओं के लिए मान्य है।

इसके अलावा, इको यात्रियों को 20 किलो मुफ्त चेक-इन बैगेज (*) और वियतनाम में उपयोग के लिए 500MB हाई-स्पीड डेटा वाला मुफ्त स्‍काईफाइ ईसिम भी मिलेगा, जो आगमन के बाद 31 दिनों तक वैध रहेगा al (*)। ये सभी सुविधाएँ वियेटजेट की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तभी लागू होंगी, जब टिकट बुकिंग 31 दिसंबर 2025 तक की जाए। इन ऑफ़र्स के साथ, भारतीय यात्री वियतनाम की यात्रा अब किफायती हो गई है, और वहां से एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कई अन्य गंतव्यों के लिए आसान कनेक्शन भी उपलब्ध हैं। वियेटजेट आधुनिक, ईंधन-कुशल विमानों, पेशेवर क्रू और ऑनबोर्ड मेन्यू के साथ आरामदायक उड़ान अनुभव प्रदान करता है, जिसमें लोकप्रिय वियतनामी और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन, साथ ही शाकाहारी विकल्प भी शामिल हैं। यात्री स्‍कायजॉय लॉयल्टी प्रोग्राम के जरिए इनाम भी कमा सकते हैं और 250 से अधिक ब्रांड्स में यात्रा, भोजन, शॉपिंग और लाइफस्टाइल सेवाओं में उसका उपयोग कर सकते हैं। सीटें सीमित हैं और 2026 की यात्राओं के लिए भारी मांग की संभावना है, इसलिए भारतीय यात्री जल्दी बुकिंग करके वियेटजेट के साल के अंत के ऑफ़र्स का पूरा लाभ उठा सकते हैं – अधिक दूरी तय करें, अधिक बार यात्रा करें और कम खर्च में।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान