क्रॉम्‍पटन ने पेश किए विओना हॉब्स और एलिटियो बीएलडीसी चिमनी

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 6 दिसंबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), मुंबई। आज रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि परिवार, सुविधा और स्टाइल का केंद्र बन चुकी है। हालांकि, आधुनिक रसोई में कई बार रोजमर्रा की चुनौतियाँ अनुभव को मुश्किल बना देती हैं। इन्हीं जरूरतों को समझते हुए क्रॉम्‍पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने ‘स्‍मार्ट इनसाइड, स्‍टनिंग आउटसाइड’ थीम के तहत दो नए प्रीमियम उत्पाद लॉन्च किए हैं वियोना हॉब्स सीरीज़ और एलिटियो बीएलडीसी चिमनी सीरीज़। ये दोनों उत्पाद बेहतर सुविधा, सुरक्षा और डिज़ाइन के साथ आधुनिक भारतीय रसोई को नया अनुभव प्रदान करते हैं। भारतीय किचन में समस्याएँ केवल खाना बनाने तक सीमित नहीं होतीं। दूध या पानी गिरने पर बर्नर के नीचे रिसाव, साफ-सफाई में परेशानी, हॉब इंस्टॉलेशन में स्लैब कटिंग, गैस बचत की आवश्यकता और अपग्रेड में हिचकिचाहट आम हैं। साथ-ही तली हुई चीज़ें बनाते समय धुआँ, चिमनी में जमता तेल और मैनुअल ऑटो-क्लीन याद रखना भी एक बड़ी समस्या है। उपभोक्ता अब ऐसे समाधान चाहते हैं जो तेज़ खाना पकाएँ, ऊर्जा बचाएँ, दिखने में सुंदर हो और तकनीक के साथ उपयोग में आसान भी हों। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, वियोना हॉब्स और एलिटियो बीएलडीसी चिमनी भारतीय किचन के लिए एक स्मार्ट, सुरक्षित और टिकाऊ समाधान प्रस्तुत करती हैं।

लॉन्च के बारे में क्रॉम्‍पटन ग्रीव्‍स कंज़्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की हेड लार्ज किचन अप्लायंसेज़ एवं न्यू बिज़नेस, आरुषि अग्रवाल ने कहा क्रॉम्‍पटन में नवाचार केवल नए फीचर्स जोड़ने का मामला नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं की रोज़मर्रा की वास्तविक चुनौतियों को समझकर उनका सार्थक समाधान तैयार करने का दृष्टिकोण है। यही सोच हमें वर्षों से पंखे और पंप जैसी श्रेणियों में नेतृत्व दिलाती रही है। एलिटिओ बीएलडीसी चिमनी और विओना प्रीमियम हॉब्स ‘ग्राहक सर्वोपरि’ के इसी वादे की अगली कड़ी हैं। हमारे लिए Smart Inside, Stunning Outside केवल एक टैगलाइन नहीं, बल्कि डिज़ाइन की नींव है - जिसमें उच्च प्रदर्शन वाले सील्‍ड बर्नर्स शामिल हैं जो सफाई को आसान बनाते हैं, हाइब्रिड डिज़ाइन जो हर प्रकार के किचन उपयोग के अनुरूप हो, और इंटेलिजेंट चिमनी तकनीक जो स्वयं साफ़ हो जाती है। इसका उद्देश्य है कि उपभोक्ता बिना अतिरिक्त मेहनत या चिंता के खाना बनाने का आनंद ले सकें।

हम आधुनिक भारतीय रसोई को अधिक सहज, उपयोगकर्ता-केंद्रित और गर्व का विषय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन उत्पादों के साथ, हम यह तय करना चाहते हैं कि भारतीय परिवार प्रीमियम कुकिंग अप्लायंसेज़ में क्या उम्मीद कर सकते हैं — स्टाइल, दक्षता और समझदारी से तैयार डिज़ाइन। क्रॉम्‍पटन ने विओना हॉब्स और एलिटिओ बीएलडीसी चिमनी के लॉन्च के लिए मेटा और यूट्यूब सहित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर मजबूत अभियान शुरू किया है, जिसे आकर्षक सोशल कंटेंट और मजबूत इन-स्टोर विज़िबिलिटी का समर्थन प्राप्त है। यह प्रयास उपभोक्ता-केन्द्रित नवाचार के प्रति कंपनी की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विओना हॉब्स सीरीज़ और एलिटिओ बीएलडीसी चिमनी अब देशभर के अधिकृत खुदरा स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। उनके आधुनिक डिज़ाइन, टिकाऊ निर्माण और प्रदर्शन-आधारित फीचर्स आज के भारतीय घरों में रसोई अनुभव को अधिक सरल और आनंददायक बनाते हैं। यह संयुक्त लॉन्च क्रॉम्‍पटन के प्रीमियम किचन अप्लायंसेज़ पोर्टफोलियो का विस्तार है - जो आधुनिक सौंदर्य, व्यवहारिक उपयोगिता और आसान दैनिक अनुभव का संतुलित संयोजन प्रस्तुत करता है। यह गृहिणियों और पेशेवरों, दोनों के लिए एक स्मार्ट, सुरक्षित और उन्नत किचन वातावरण सुनिश्चित करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान