आवारा कुत्तों का आतंक

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 30 दिसंबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर के पॉकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक चरम पर है। खूंखार कुत्ते आए दिन किसी ना किसी को काट रहे हैं। रविवार को रात में 31/10 में रहने वाले 10 वर्ष के ईशान दास को कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया जिससे उसके पैर का मांस भी निकल आया। बच्चे को देखने उसके घर गया तो वह बहुत डरा हुआ था। इसके कुछ दिन पहले ही एक बच्चे और एक व्यक्ति को कुत्ते ने बुरी तरह काटा था लेकिन लापरवाह प्राधिकरण के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्राधिकरण के आला अधिकारियों से आग्रह है कि इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेकर खूंखार कुत्तों को पकड़वाने का कार्य करें। कई कुत्ते पॉकेट में ऐसे हैं जो लोगों को लगातार काट रहे हैं जिससे महिलाओं, बच्चों में विशेष रूप से भय व्याप्त है। इससे पहले छियालीस वर्षीय अनूप शर्मा और पांच वर्ष के केशव को कुत्ते ने काटा था। इसकी शिकायत आर के शर्मा से की थी उन्होंने प्रबंधक राहुल गुप्ता को  कार्रवाई करने को कहा था। राहुल गुप्ता से बात हुई तो उन्होंने दोनों की मेडिकल रिपोर्ट मांगी लेकिन मेडिकल रिपोर्ट भेजने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्राधिकरण अधिकारियों की लापरवाही से मासूमों की जान खतरे में पड़ी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान