भारती एयरटेल फाउंडेशन और सीके-12 फाउंडेशन ने शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए किया शुरुआत

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 26 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारत की शिक्षा व्यवस्था में एआई को तेज गति से अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, भारती एयरटेल फाउंडेशन ने वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था, सीके-12 फाउंडेशन, के साथ साझेदारी की है, ताकि के-12 के सभी शिक्षकों के लिए 45 से अधिक एआई-सक्षम शिक्षण साधनो को द टीचर ऐप में एकीकृत किया जा सके। द टीचर ऐप एक आजीवन निःशुल्क डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग वर्तमान में देशभर में 2 लाख से अधिक शिक्षक कर रहे हैं। वास्तविक कक्षा की जरूरतों को ध्यान में रखते हेतु तैयार किया गया एआई-सक्षम द टीचर ऐप रोजमर्रा के शिक्षण कार्य में शिक्षकों की सहायता करेगा। यह शिक्षकों को समय बचाने, पढ़ाने की गुणवत्ता बेहतर करने और अलग-अलग शिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाएगा। ये साधन सुरक्षित, परिस्थितिजन्य संदर्भ के लिए तैयार किए गए हैं और भारत की विकसित होती शिक्षा परिदृश्य के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण में निहित, यह साझेदारी डिजिटल पहुंच से आगे बढ़कर शिक्षकों के लिए अधिक सार्थक डिजिटल सहभागिता की दिशा में एक बदलाव को दर्शाती है। द टीचर ऐप लंबे समय से प्रशिक्षण और शिक्षण संसाधनों के माध्यम से शिक्षकों को सहयोग प्रदान करता रहा है। अब इसका नया एआई-सक्षम संस्करण शिक्षण प्रक्रिया में सीधे एक सहायक परत को एकीकृत करता है, जो रियल टाइम, कक्षा के अनुसार सहयोग प्रदान करता है और सभी कक्षाओं तथा सभी विषयों के लिए जरूरी कंटेंट तक सहज पहुंच सुनिश्चित करता है।

इस अवसर पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने हमें शिक्षा परिवर्तन के लिए एक स्पष्ट दिशा दी है और हमारा ध्यान हर कदम पर शिक्षकों को सहयोग देने पर केंद्रित है। शिक्षकों को ऐसे गुणवत्तापूर्ण संसाधनों की आवश्यकता है जो प्रत्येक कक्षा स्तर पर प्रत्येक विद्यार्थी की विविध आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। आज एआई अब विलासिता नहीं रहा, यह एक आवश्यकता है। यह पहल हमारे शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए तकनीक के उपयोग की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। वर्ष 2024 में द टीचर ऐप के लॉन्च का हिस्सा रहने के बाद, अब इसका यह अगला चरण देखना प्रेरणादायक है, जो भारत भर की कक्षाओं में एआई के एकीकरण में सहयोग कर रहा है। इस साझेदारी पर, श्री राकेश भारती मित्तल, भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष और भारती एयरटेल फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष, ने कहा, “शिक्षक भारत के भविष्य के निर्माता हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने उन्हें उचित रूप से हमारे राष्ट्र के शैक्षिक परिवर्तन के केंद्र में रखा है। वर्ष 2024 में लॉन्च के बाद मात्र 15 महीनों में द टीचर ऐप ने 2 लाख से अधिक शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री और शिक्षण अनुभवों से जोड़ा है, जो इस मांग को मजबूती से दर्शाता है। आज सीके-12 के साथ हमारे सहयोग के माध्यम से, हम शिक्षकों के संसाधनों का दायरा बढ़ा रहे हैं। हम इंटेलिजेंट क्लासरूम के संसाधनों को जोड़ रहे हैं, ताकि शिक्षक तैयारी में कम समय लगाएं और युवा विद्यार्थियों को प्रेरित करने में अधिक समय दे सकें। ऐसे समय में जब भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प को अपनाते हुए आगे बढ़ रहा है, यह पहल दर्शाती है कि सुविचारित ढंग से एकीकृत एआई किस प्रकार शिक्षकों की हर शिक्षार्थी तक पहुंचने की क्षमता को सशक्त बना सकता है और देश के भविष्य-उन्मुख शिक्षा के लक्ष्य को आगे बढ़ा सकती है।

शिक्षक प्रशिक्षण में एआई के महत्व को रेखांकित करते हुए सीके-12 की सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक सुश्री नीरू खोसला ने कहा, “शिक्षा में एआई अब वैकल्पिक नहीं रहा। आज शिक्षकों को ऐसे समझदार संसाधनों की जरूरत है जो बदलती कक्षा परिस्थितियों के अनुसार काम करें। यह साझेदारी हमें द टीचर ऐप के व्यापक स्तर को सीके-12 के प्रौद्योगिकी क्षमता के साथ जोड़ने का अवसर देती है, ताकि प्रत्येक शिक्षक को सार्थक और भविष्य के लिए तैयार सहयोग प्रदान किया जा सके। भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूलों से प्राप्त दो दशकों की जमीनी अनुभव और सर्वोत्तम कार्य पद्धतियों पर आधारित द टीचर ऐप एक राष्ट्रीय डिजिटल समग्र व्यवस्था के रूप में विकसित हो चुका है। यह अब 2,500 से अधिक घंटों का प्रशिक्षण, फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी मॉड्यूल, डिजिटल साक्षरता सामग्री, बाल सुरक्षा सामग्री, शिक्षण संसाधन और एक सहयोगात्मक ‘टीचर्स लाउंज’ प्रदान करता है। यह मजबूत राज्य और संस्थागत साझेदारियों पर आधारित है, जिनमें नीति आयोग भी शामिल है और इसका उद्देश्य व्यापक स्तर पर लंबे समय तक सार्वजनिक हित को आगे बढ़ाना है।  इस साझेदारी के माध्यम से भारती एयरटेल फाउंडेशन और सीके-12 शिक्षण गुणवत्ता को सुदृढ़ कर रहे हैं और भारत की शिक्षा यात्रा में शिक्षकों को केंद्र में स्थापित कर रहे हैं। सीके-12 के अनुकूल टूल को द टीचर ऐप की व्यापक पहुंच के साथ संयोजित करते हुए यह साझेदारी शिक्षकों को सशक्त बनाती है और यह सुनिश्चित करती है कि प्रौद्योगिकी भारत के दीर्घकालिक, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा दृष्टि का समर्थन करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही