फिल्म अभिनेत्री एवं एंकर सिमरन आहूजा बनी मीडिया प्रेस क्लब महाराष्ट्र की अध्यक्षा

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 24 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अशोक लालवानी ने फिल्म अभिनेत्री एवं एंकर श्रीमती सिमरन आहूजा को सर्वसम्मति से मीडिया प्रेस क्लब, महाराष्ट्र प्रदेश की अध्यक्षा मनोनीत किया है। इस अवसर पर अशोक लालवानी ने कहा कि श्रीमती सिमरन आहूजा एक अत्यंत प्रतिभाशाली एवं बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी हैं। वे भारतीय मीडिया के प्रति एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी सोच रखने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट एंकर, कुशल नृत्यांगना तथा प्रभावशाली फिल्म अभिनेत्री भी हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और लोकप्रियता उन्हें जनसंपर्क के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाती है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता, व्यापक अनुभव और समाज के प्रति समर्पण मीडिया प्रेस क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मीडिया प्रेस क्लब विभिन्न समाचार माध्यमों से जुड़ा एक सशक्त एवं प्रभावी संगठन है। इससे शब्दवाणी समाचार, सिंधी संसार तथा वीकली टाइम जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों सहित सैकड़ों ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म, प्रिंट मीडिया, यूट्यूब न्यूज़ चैनल एवं वेब न्यूज़ पोर्टल जुड़े हुए हैं। इन सभी माध्यमों के द्वारा समाज की आवाज़ को सरकार एवं प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का कार्य निरंतर किया जाता है। श्रीमती सिमरन आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि वे जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझेंगी और उनके समाधान के लिए सक्रिय, पारदर्शी एवं समर्पित प्रयास करेंगी। उनका उद्देश्य मीडिया को जनहित का सशक्त माध्यम बनाना और पत्रकारों को एकजुट कर समाजहित में सकारात्मक पहल करना रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही