सीमित क्षेत्र में अत्यधिक आबादी भी बढ़ा रही है CO₂ स्तर : मेजर जनरल डॉ. श्री पाल

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 26 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। वायु प्रदूषण को लेकर अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि इसका मुख्य कारण केवल वाहनों से निकलने वाला धुआँ है, जबकि वास्तविकता इससे कहीं अधिक जटिल है। हाल ही में बैंकरमैन की विस्तृत स्टडी में यह स्पष्ट किया गया है सीमित स्थान पर अत्यधिक आबादी का दबाव भी कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) के बढ़ते स्तर का एक बड़ा कारण है। बैंकरमैन स्टडी के प्रमुख मेजर जनरल डॉ. श्री पाल के अनुसार जब किसी छोटे भौगोलिक क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व अत्यधिक बढ़ जाता है तो सांस लेने, ऊर्जा उपयोग, कचरा उत्पादन, निर्माण गतिविधियों और संसाधनों के अत्यधिक उपभोग के कारण CO₂ का स्तर तेजी से बढ़ता है। बैंकरमैन स्टडी में यह भी देखा पर्यावरण में वायु प्रदूषण केवल ट्रैफिक उत्सर्जन का परिणाम नहीं है बल्कि मानवीय गतिविधियों के सामूहिक प्रभाव का नतीजा भी है। बैंकरमैन स्टडी के प्रमुख मेजर जनरल डॉ. श्री पाल का कहना है कि पिछले लगभग तीन वर्षों से वे सरकार और आम जनता दोनों को इस वैज्ञानिक डेटा के आधार पर सचेत कर रहे थे। संस्था ने अपने सर्वेक्षण और विश्लेषण के माध्यम से पहले ही संकेत दे दिए थे कि यदि जनसंख्या घनत्व और शहरी नियोजन पर ध्यान नहीं दिया गया तो वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जाएगी।

मेजर जनरल डॉ. श्री पाल पत्रकारों से कहा हमने जो डेटा तीन वर्ष पहले देखा और साझा किया था, वह आज वास्तविकता बनकर सामने आ रहा है। प्रदूषण को केवल वाहनों तक सीमित मानना समस्या की जड़ को नज़रअंदाज़ करना है। आवश्यकता है समग्र शहरी योजना, जनसंख्या संतुलन और इनडोर-आउटडोर वायु प्रबंधन समाधान की। बैंकरमैन टेक्नोलॉजी के प्रमुख मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने सरकार से आग्रह किया है कि वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए बहु-आयामी रणनीति अपनाई जाए, जिसमें जनसंख्या प्रबंधन, हरित क्षेत्र बढ़ाना, वेंटिलेशन सिस्टम में सुधार, और वैज्ञानिक डेटा आधारित नीति निर्माण शामिल हो। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऊर्जा की बचत करें, हरित पहल में भाग लें और स्थानीय स्तर पर स्वच्छ वायु के लिए सहयोग करें। मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऊर्जा की बचत करें हरित पहल में भाग लें और स्थानीय स्तर पर स्वच्छ वायु के लिए सहयोग करें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही