इंडिया रबर एक्सपो 2026 का भव्य आगाज़

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 8 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी रबर उद्योग प्रदर्शनी इंडिया रबर एक्सपो (IRE 2026) का आज राजधानी के भारत मंडपम, आईटीपीओ में भव्य शुभारंभ हुआ। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (AIRIA) द्वारा आयोजित यह चार दिवसीय आयोजन (7 से 10 अप्रैल) देश-विदेश के उद्योग जगत के दिग्गजों, नवाचारकर्ताओं और हितधारकों को एक मंच पर ला रहा है। इस भव्य उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। Nnovate, Connect, Transform थीम पर आधारित यह एक्सपो रबर और संबद्ध उद्योगों में नवाचार, सहयोग और विकास को नई दिशा देने का काम कर रहा है। इस बार प्रदर्शनी में 400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 45,000 से ज्यादा आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है। करीब 26,000 वर्ग मीटर में फैले इस आयोजन को अब तक के सबसे बड़े संस्करणों में गिना जा रहा है।

एक्सपो में कच्चे माल, मशीनरी, इलास्टोमर, केमिकल्स, तैयार उत्पाद और अत्याधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों सहित पूरी रबर वैल्यू चेन का व्यापक प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बार 14 देशों—चीन, जापान, रूस, कोरिया, थाईलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और ताइवान सहित—के 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों की भागीदारी ने आयोजन को वैश्विक आयाम दिया है। खासतौर पर चीन की मजबूत मौजूदगी उन्नत मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों और वैश्विक व्यापार साझेदारी की दिशा में बढ़ते रुझान को दर्शाती है। वर्ष 2001 में शुरू हुआ इंडिया रबर एक्सपो समय के साथ एक प्रमुख वैश्विक मंच के रूप में विकसित हुआ है, जो भारतीय उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने और नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन को भी मजबूती देता है, जिससे देश की वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई पहचान मिल रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि इंडिया रबर एक्सपो उद्योग, एमएसएमई और नवाचारकर्ताओं को एक साथ लाने वाला सशक्त मंच है। तकनीक आधारित प्रदर्शन और बड़ी भागीदारी इस क्षेत्र के आधुनिकीकरण और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आगे बढ़ते हुए कौशल विकास, नवाचार और मजबूत बाजार संपर्क पर ध्यान देना जरूरी होगा। वहीं, IRE 2026 के चेयरमैन विपन मेहता ने कहा यह एक्सपो रबर उद्योग की वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है और नए अवसरों के द्वार खोल रहा है। मुख्य संयोजक संजीव सिक्का के अनुसार इस बार फेस रिकग्निशन एंट्री सिस्टम और एक विशेष मोबाइल ऐप जैसी तकनीकी सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे नेटवर्किंग और संवाद और अधिक आसान हुआ है। AIRIA के अध्यक्ष अनय गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन व्यापार वृद्धि, नवाचार और वैश्विक सहयोग के लिए एक बेहतरीन मंच है। कार्यक्रम के दौरान 7 अप्रैल को Exhibitors Nite, 8 अप्रैल को Sufiyaana Shaam और 9 अप्रैल को Colors of India जैसे विशेष सांस्कृतिक आयोजनों का भी आयोजन किया जाएगा, जो उद्योग के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करेंगे। वैश्विक भागीदारी व्यापक प्रदर्शनी और नवाचार पर केंद्रित दृष्टिकोण के साथ इंडिया रबर एक्सपो 2026 भारत को रबर उद्योग के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन