भारत में स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा जल्दी हो रही हैं : अपोलो रिपोर्ट
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 9 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। अपोलो हॉस्पिटल की हैल्थ ऑफ द नेशन 2026 (एच.ओ.एन 2026) रिपोर्ट के छठवें संस्करण के अनुसार भारत में स्वास्थ्य की आम समस्याएं ज्यादा जल्दी हो रही हैं। वो शरीर में ज्यादा लंबे समय तक रहती हैं। यह रिपोर्ट अपोलो के परिवेश में साल 2025 में कराए गए तीन मिलियन प्रिवेंटिव हैल्थ चेकअप के नतीजों पर आधारित है, जो प्रोएक्टिव हैल्थकेयर पर जोर देती है, ताकि लोगों को बीमारियों की रोकथाम से आगे बढ़कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सबसे अधिक सेहतमंद बने रहने में मदद मिले। भारत में स्वास्थ्य का परिदृश्य लगातार बदल रहा है। आज हर तीन में से दो व्यस्कों को एनसीडी का जोखिम है। काम करने वाली आबादी में लगभग आधे लोगों को प्रीडायबिटीज़ या डायबिटीज़ है, हर 10 में से 8 लोगों का वजन बहुत अधिक है, जिससे जीवनशैली में सुधार की गुंजाईश स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होती है। महिलाओं के जोखिम अलग होते हैं, जिनमें एनेमिया और कम उम्र में स्तन कैंसर होना शामिल है। विटामिन डी और बी12 की ज्यादा कमी तथा कम होती फिटनेस से प्रदर्शित होता है कि स्वास्थ्य के जोखिम कितने बड़े हो चुके हैं। ये जोखिम महिलाओं और पुरुषों, अलग-अलग उम्र के लोगों और अलग-अलग जीवनशैली के अनुरूप अलग-अलग होते हैं। इसलिए स्वास्थ्य की स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए जरूरी है कि बीमारी के लक्षणों को नहीं, बल्कि यह किस व्यक्ति को हुई है, उस पर अधिक गौर किया जाए।
दिल्ली-एनसीआर में जिन लोगों ने जाँच कराई गई, उनके डेटा से सामने आया कि 17 प्रतिशत लोगों को डायबिटीज़, 19 प्रतिशत लोगों को हाईपरटेंशन और 23 प्रतिशत लोगों को एनेमिया है। साथ ही, 81 प्रतिशत लोगों में मोटापा पाया गया। ये नतीजे स्वास्थ्य के मामले में लक्ष्य पर केंद्रित रणनीति और सामुदायिक सहयोग की जरूरत प्रदर्शित करते हैं, ताकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्वास्थ्य की इन बड़ी चुनौतियों से निपटा जा सके। डॉ. प्रताप सी. रेड्डी, फाउंडर चेयरमैन अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा, ‘‘कोई भी देश तभी ताकतवर होता है, जब वहाँ के नागरिक स्वस्थ हों। लंबे समय से बीमारी से बचने के लिए किया जाने वाला हैल्थ चेकअप केवल खून और वाईटल्स के नियमित परीक्षण पर आधारित रहा है। लेकिन आज एक बड़ा बदलाव देखने में आ रहा है। स्वास्थ्य एक व्यक्तिगत, प्रोएक्टिव और बहुत सटीक मामला है। कोई भी दो लोग समान नहीं होते हैं, इसलिए रोकथाम का दृष्टिकोण भी हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। विज्ञान की सीमाएं बढ़ रही हैं। इसमें पेट में माईक्रोबायोम हैल्थ से लेकर एडवांस्ड दीर्घकालिक रिस्क पैटर्न शामिल हो रहे हैं क्योंकि विस्तृत स्वास्थ्य जाँच खुद की देखभाल करने का सबसे बेहतर तरीका है।
डॉ. प्रीता रेड्डी एग्ज़िक्यूटिव वाईस चेयरमैन अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार, समुदाय और अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान करता है। अनुमानों के मुताबिक महिलाओं को स्वस्थ रखकर साल 2040 तक विश्व की अर्थव्यवस्था में 1 ट्रिलियन डॉलर प्रतिवर्ष की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। लेकिन हमारे आँकड़ों के अनुसार भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य का एक बड़ा भार है, जो अक्सर नजरंदाज हो जाता है। अपोलो में हम महिलाओं के स्वास्थ्य को केवल राष्ट्र की प्राथमिकता ही नहीं, बल्कि अपनी एक साझा जिम्मेदारी भी मानते हैं। इसकी शुरुआत केयर को एक व्यक्तिगत नजरिए से देखने से होगी। वह नजरिया, जो महिलाओं के जैविक विज्ञान, जीवन के चरण और रिस्क प्रोफाईल के साथ तालमेल में हो। सैल्फ-केयर कोई विशेष सुविधा नहीं, बल्कि एक ताकत है। ऐसी ताकत जो एक ज्यादा स्वस्थ, मजबूत व समृद्ध भारत का निर्माण करेगी। ये परिणाम प्रदर्शित करते हैं कि कुछ बीमारियों की पहचान केवल खून के परीक्षण से नहीं हो पाती है।
डॉ. संगीता रेड्डी, जॉईंट मैनेजिंग डायरेक्टर, अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा लंबा और सेहतमंद जीवन किस्मत से नहीं मिलता है, बल्कि इसमें लिए लगातार मेहनत करना जरूरी है। सही समय पर स्वास्थ्य की सही जाँच से हृदय रोग और कैंसर की पहचान पहले चरण में ही हो सकती है, जब उनका इलाज सबसे अधिक आसान होता है। हैल्थकेयर का भविष्य आबादी के डेटा, भौगोलिक जानकारी और जीवनशैली एवं एपिजेनेटिक्स की भूमिका द्वारा बीमारी के पूर्वानुमान पर आधारित होगा। अपोलो प्रोहैल्थ में प्रेडिक्टिव रिस्क असेसमेंट, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स और फिज़िशियन द्वारा जाँच के माध्यम से महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उम्र व रिस्क प्रोफाईल के आधार पर सेवा दी जाती है। भारत में अब हमें लक्षणों पर आधारित केयर की बजाय प्रेडिक्टिव, निरंतर और व्यक्तिगत केयर की ओर बढ़ना होगा। अपने स्वास्थ्य की जाँच को टालें नहीं। आज की हैल्थ चेकअप कराएं। इस रिपोर्ट में डेटा का स्थिर पैटर्न सामने आया। स्वास्थ्य के विभिन्न जोखिमों को लक्षण दिखने से पहले ही पहचाना जा रहा है। इससे प्रदर्शित होता है कि फौलो-अप और लगातार केयर से बेहतर नतीजे मिलते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के 56 प्रतिशत और डायबिटीज़ के 34 प्रतिशत मामलों में डॉक्टर द्वारा बताई गई केयर का पालन करने से सुधार आया। अगर हैल्थ चेकअप में कोई समस्या सामने आती है, तो तुरंत उसका उपाय करके उसे ठीक कर दिया जाता है। इस रिपोर्ट के नतीजे अपोलो के हॉस्पिटल्स, क्लिनिक्स, डायग्नोस्टिक लैब्स और वैलनेस सेंटर्स से मिले इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड, संरचनाबद्ध क्लिनिकल मूल्यांकनों, ए.आई आधारित रिस्क वर्गीकरण और फौलोअप डेटा से लिए गए हैं।
.jpg)





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें