गेल और अल्फा गैस के बीच एलएनजी जहाज के लिए दीर्घकालिक हुआ समझौता
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 8 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने ग्रीस की प्रमुख शिपिंग कंपनी अल्फा गैस के साथ एलएनजी (एलएनजी) कैरियर “एनर्जी फिडेलिटी” के लिए एक दीर्घकालिक चार्टर पार्टी समझौता किया है। यह समझौता गेल और अल्फा गैस की सिंगापुर स्थित सहयोगी कंपनी पैंथियन मैरीटाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ। इस समझौते पर हस्ताक्षर एथेंस स्थित अल्फा गैस के मुख्यालय में हुए। इस मौके पर गेल के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग शिपिंग एवं इंटरनेशनल एलएनजी) श्री एस. बैरागी और अल्फा गैस की मालिक सुश्री अन्ना एंजेलिकूसिस मौजूद रहीं। एनर्जी फिडेलिटी” नाम का यह एलएनजी जहाज 1,74,000 क्यूबिक मीटर गैस ले जाने की क्षमता रखता है। इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ईंधन की बचत होती है और प्रदूषण भी कम होता है। इस समझौते को ‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’ के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भारत की समुद्री ताकत और ऊर्जा सप्लाई सिस्टम और मजबूत होगा।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें