गुलाबी आंदोलन ने सामाजिक बदलावकार Social Reformer (SR.) की मानद उपाधि किया प्रदान

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 18 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गुलाबी आंदोलन अनजान द्वारा भीख मांगने की प्रथा को समाप्त करने की राष्ट्रव्यापी मुहीम है। इसका उद्घाटन वर्ष 2018 में तत्कालीन दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री माननीय श्री राजेंद्र गौतम द्वारा किया गया था। भीख मांगना गैर कानूनी सहित अशोभनीय, अमानवीय और दुखदायी है फिर भी हम अपने दयाभाव के कारण अनजान भीख मांगने वाले को भीख देकर इनको भीख मांगने के लिए मजबूर करते हैं। अनजान भीख मांगने वाले अपनी मजबूरी या विकलांगता दिखाकर हमें उनपर दया करने के लिए मजबूर करते हैं। इसी कारण भीख मंगवाने वाले गिरोह नवजात बच्चे की चोरी करके विकलांग बनाकर उनसे भीख मंगवाने के लिए मजबूर करते हैं। इन नवजात बच्चों की चोरी होने से बचाने के लिए हमें अपनी दयाभाव की आदत को बदलना होगा। गुलाबी आंदोलन देश-समाज की किसी भी व्याप्त सामाजिक कुरीतियों, असमानताओं एवं बुराइयों को दूर करने के लिए तन, मन और धन से निरंतर समर्पित प्रयास किए हैं। ऐसे महापुरुषों का योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत होता है। इसलिए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा मानवता, समानता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाने वाले महानुभावों को उनके योगदान पर समाज द्वारा समाज के लिए गुलाबी आंदोलन द्वारा सामाजिक बदलावकार Social Reformer (SR.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाता है। 

गुलाबी आंदोलन ने एक भव्य कार्यक्रम में समाज एवं राष्ट्र के प्रति विशिष्ट योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तित्वों जत्थेदार डॉ.अवतार सिंह (पूर्व महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम), श्री गोविन्द दत्ता दासा (क्लस्टर हेड, दिल्ली-एनसीआर एवं जम्मू-कश्मीर, सदस्य, नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल, द अक्षय पात्रा फाउंडेशन, नई दिल्ली), प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के पितामह एवं AVRO इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल तथा बैंकरमैन एवं वायु विशेषज्ञ मेजर जनरल डॉ. श्री पाल (वीएसएम, सेवानिवृत्त) को सामाजिक बदलावकार Social Reformer (SR.) की मानद उपाधि मुख्य अतिथि, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश केशवानी के करकमलो से प्रदान किया। इस अवसर पर मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिंधी संसार के प्रधान सम्पादक श्री अशोक लालवानी ने मुख्य अतिथि, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश केशवानी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा सामाजिक बदलावकार Social Reformer (SR.) की मानद उपाधि देश और समाज में बेहतर कार्य करने वाले महानुभवों को सराहने का का सुन्दर अवसर है। जिन महनुभवों को आज सामाजिक बदलावकार Social Reformer (SR.) की मानद उपाधि प्रदान किया है वो आज से अपने नाम के आगे SR. लिख सकते हैं इससे समाज को देश और समाज में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन