संदेश

मैरिको ने निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 10 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में से एक मैरिको लिमिटेड ने निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल लॉन्च करने की घोषणा की। भरोसे और पोषण से भरी देखभाल के लिए जाने-माने प्रोडक्ट बनाने वाली यह कंपनी अपने इस नए वैरिएंट में दो ज़बरदस्त चीजें - आँवला (मज़बूती के लिए) और ऐलोवेरा (कोमलता और चमक के लिए) को एक ही फ़ॉर्मूले में साथ लाए है। दशकों से अपने भरोसे और क्षमता के लिए जाना जाने वाला निहार शांति आँवला, उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में लोकप्रिय रहा है इनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, और पंजाब जैसे राज्य शामिल हैं। अपने इस नए वैरिएंट के साथ ब्रांड ने एक नयी ऊंचाई को छुआ है, जिससे आज के उपभोक्ता की बढ़ती हुई उम्मीदों और इच्छाओं का पता चलता है। इस बारे में बात करते हुए, मैरिको लिमिटेड, इंडिया कोर बिज़नेस के सीईओ आशीष गुपाल ने कहा निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल उपभोक्ता की मांग के अनुसार हमारे लगातार इन्नोवेशन करने के प्रयासों को दिखता है। आज...

सर्दियों में जोड़ों के जकड़न,दर्द से बचने के संतुलित आहार आवश्यक : डॉ. भंडारी

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 10 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सर्दियों के आगमन के साथ ही बहुत से लोग जोड़ों में जकड़न, दर्द और चलने-फिरने में कमी महसूस करने लगते हैं।इसी विषय पर बताते हुए धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट-ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, डॉ. गौरव सिंह भंडारी कहते हैं कि यह समस्या केवल आर्थराइटिस या पुराने जोड़ रोग वाले मरीजों में ही नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों में भी दिखाई देती है। डॉ. गौरव सिंह भंडारी के अनुसार, ठंड के मौसम में कई शारीरिक बदलाव जोड़ों के लिए चुनौती बन जाते हैं। इनमें बैरोमेट्रिक प्रेशर में गिरावट, साइनोवियल फ्लूइड का गाढ़ा होना और वेसोकंसट्रिक्शन की प्रक्रिया से गर्मी बचाने के कारण जोड़ों तक गर्मी और पोषक तत्व कम पहुँचते हैं। सर्दियों में जोड़ दर्द से राहत के उपाय नियमित शारीरिक गतिविधि, शरीर को गर्म रखना, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और पर्याप्त पानी वाला आहार जोड़ स्वास्थ्य को मजबूत करता है सूजन कम करता है और विटामिन -डी  की कमी ...

डॉ.शशि थरूर को किया जाएगा सम्मानित

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 10 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  HRDS INDIA आगामी 10 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन हॉल में वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 के प्रथम संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस समारोह का शुभारंभ रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी करेंगे, जबकि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी मुख्य गरिमामयी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस प्रथम संस्करण में छह प्रख्यात व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें माननीय सांसद डॉ. शशि थरूर भी शामिल हैं। यह पुरस्कार उन उत्कृष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है जिनका काम सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रीय विकास और दीर्घकालिक सामाजिक प्रगति में ठोस प्रभाव छोड़ता है। डॉ. थरूर का चयन उनके व्यापक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योगदान का सम्मान है। संयुक्त राष्ट्र में लम्बी सेवा और भारत की संसद में उनके सतत कार्य ने कूटनीति, शिक्षा तथा समावेशी विकास पर महत्वपूर्ण विमर्श को आकार दिया है। 20 से अधिक पुस्तकों के लेखक के रूप में उन्होंने भारत की इतिहास, संस्कृति और वि...

इंडिया–जापान हायर एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025 की शुरुआत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 10 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने इंडिया–जापान हायर एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025 की शुरुआत के अवसर पर टोक्यो विश्वविद्यालय (यू–टोक्यो) के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। यू–टोक्यो के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रोफेसर (डॉ.) काओरी हयाशी, कार्यकारी उपाध्यक्ष (ग्लोबल एवं डाइवर्सिटी अफेयर्स), ने किया। उनके साथ प्रोफेसर (डॉ.) यूजिन यागुची, उपाध्यक्ष (ग्लोबल एजुकेशन) एवं सेंटर फॉर ग्लोबल एजुकेशन (GlobE) के निदेशक, तथा प्रोफेसर (डॉ.) सत्सुकी शियोयामा, ग्लोबे की प्रोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट, उपस्थित रहीं। छह-दिवसीय यह भारत यात्रा दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरु को जोड़ते हुए थीम भविष्य की वैश्विक शिक्षा ज्ञान और नवाचार में भारत और जापान की नेतृत्वकारी भूमिका पर केंद्रित है। यह यात्रा जेजीयू की “ऐक्ट ईस्ट” पहल का प्रमुख हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जापान और व्यापक इंडो–पैसिफिक क्षेत्र के साथ रणनीतिक एवं भविष्यमुखी उच्च शिक्षा सहयोग को मजबूत करना है। जेजीयू वर्तमान में ...

फिल्म धुरंधर ने अपने ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹160.15 करोड़ कमाए

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 9 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म धुरंधर ने अपने ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹160.15 करोड़ कमाया अलग-अलग डेमोग्राफिक्स के दर्शक Jio Studios × B62 Studios की इस जॉनर-बेंडिंग स्पाई-गैंगस्टर एक्शन एंटरटेनर को बहुत पसंद कर रहे हैं, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। ज़बरदस्त वर्ड ऑफ़ माउथ और क्रिटिक्स की एकमत तारीफ़ से, रविवार को इसने ज़बरदस्त ₹44.80 करोड़ कमाए, जिससे फ़िल्म इंडिया NBOC में ₹106.50 करोड़ तक पहुँच गई; ओवरसीज़ वीकेंड में ज़बरदस्त ₹34.48 करोड़ के साथ, धुरंधर का वर्ल्डवाइड असर साफ़ है। पहला दिन - ₹28.60 CR, दूसरा दिन - ₹33.10 CR, तीसरा दिन - ₹44.80 CR टोटल इंडिया NBOC - ₹106.50 करोड़, टोटल इंडिया GBOC - ₹125.67 करोड़, ओवरसीज वीकेंड GBOC - ₹34.48 करोड़, टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस : ₹160.15 करोड़। 

भारतबेंज़ ने लॉन्च की 19.5 टन की नई हेवी-ड्यूटी बस

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 9 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (DICV), डेमलर ट्रक एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी, ने BB1924 एक उन्नत हेवी-ड्यूटी बस - लॉन्च किया है जो भारत में तेज़ी से बढ़ते अंतर-शहरी यात्री परिवहन को एक नया रूप देने के लिए तत्पर है। BB1924, जिसका सकल वाहन भार (GVW) 19,500 किलोग्राम (19.5 टन) है, भारत में अंतर-शहरी बस परिचालकों की विशेष ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जैसे कि उच्चतर पेलोड क्षमता, कम परिचालन लागत और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा, ताकि देश में यात्रा की बढ़ती मांग का उचित लाभ उठाया जा सके। जहाँ भारत का बस बाज़ार 51.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर आँका गया है और 2030 तक 5.36% CAGR की दर से बढ़ने की उम्मीद है, वहीं इस वाहन के नए चेसिस डिज़ाइन के साथ भारतबेंज़ प्रीमियम इंटरसिटी वर्ग में अपना दबदबा बनाने के लिए बिलकुल तैयार है। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, DICV के बस व्यवसाय प्रमुख, अंदमुथु पोन्नुसामी ने कहा BB1924, अंतर-शहरी परिवहन को लेकर हमारी सोच बदलने की ता...

हवा बदलो ने लॉन्च किया स्कूल वॉरियर 3.0

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 9 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने वाली पहल हवा बदलो ने अपने प्रमुख छात्र-आधारित स्थिरता अभियान स्कूल वॉरियर 3.0 की शुरुआत कर दी है। यह अभियान गेल (इंडिया) लिमिटेड के सहयोग से और भी मजबूत हुआ है। स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध देश के इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रम के साथ जुड़ने से अभियान को संस्थागत समर्थन मिला है। स्कूल वॉरियर 3.0 देशभर के छात्रों को आमंत्रित करता है कि वे स्वच्छ और हरित भविष्य के लिए अपने विचार, रचनात्मकता और समाधान साझा करें। निबंध, चित्र, वीडियो, नवाचार या किसी भी रचनात्मक माध्यम के ज़रिये छात्र यह दिखा सकते हैं कि वायु प्रदूषण की चुनौती से कैसे निपटा जा सकता है और कैसे व्यक्तिगत प्रयास तथा सामुदायिक पहल स्वच्छ हवा की दिशा में बड़ा योगदान दे सकती हैं। यह कार्यक्रम छात्रों को सिर्फ सीखने वाला नहीं, बल्कि परिवर्तन लाने वाला नागरिक मानता है ऐसी आवाज़ें जो अपने परिवार, पड़ोस ...

अम्बर फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का किया वितरण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 9 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  लखनऊ। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद और गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों की मदद के उद्देश्य से लखनऊ के सज्जाद बाग कॉलोनी में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अम्बर फाउंडेशन के चेयरमैन वफा अब्बास और समाजसेवी नवाब अली अकबर ने कैंसर से पीड़ित बच्चों के बीच स्वेटर वितरित किए।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। नवाब अली अकबर ने बच्चों को स्वेटर पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि वह जरूरतमंद और बीमार बच्चों के साथ खड़ा रहे, ताकि वे अपने जीवन की कठिन लड़ाई को मजबूती से लड़ सकें। अम्बर फाउंडेशन के चेयरमैन वफा अब्बास ने कहा कि फाउंडेशन लगातार गरीब, असहाय और बीमार बच्चों की मदद के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में कैंसर से पीड़ित बच्चों को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है, ऐसे में गर्म कपड़े उनके लिए बेह...

डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट का बड़ा घोटाला?

चित्र
यूपीपीसीएस–यूपीएससी उम्मीदवार के 0% से 67.84% तक चार आंकड़े, कई एजेंसियां अब जांच में जुटीं हाईकोर्ट के आदेश पर तीन शीर्ष संस्थानों के ज्वाइंट मेडिकल बोर्ड से होगी दोबारा जांच, जो वास्तविक दिव्यांगता पर लेगा फैसला शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 9 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली हाईकोर्ट में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने केंद्रीय व राज्य स्तरीय भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला यूपीपीसीएस-2019 और यूपीएससी सीएसई-2024 में पीडब्ल्यूबीडी – पर्सन्स विथ बेंचमार्क डिसएबिलिटी कोटे से चयनित शुभम अग्रवाल से जुड़ा है। आरोप है कि उम्मीदवार ने छेड़छाड़ या फर्जीवाड़े से तैयार किए गए डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट्स के आधार पर दिव्यांग कोटे का लाभ उठाया, जबकि शीर्ष राष्ट्रीय अस्पतालों की मेडिकल रिपोर्ट उसे बार-बार अयोग्य बताती रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के संज्ञान में आने के बाद यह मामला केंद्र, राज्य और विजिलेंस एजेंसियों तक पहुंच चुका है। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस मधु जैन की बेंच ने यूपीएससी सीएसई-2024 के प...

जश्न-ए-रेख्ता 2025 का दूसरा दिन-उर्दू भाषा, कविता और अदबी फनून का शानदार उत्सव

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 8 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  जश्न-ए-रेख्ता 2025 के दूसरे दिन का आगाज़ उर्दू की तहज़ीबी रौशनी और अदबी विरासत के दिलकश अंदाज़ में हुआ। हजारों शायरी-प्रेमियों और अदब के चाहने वालों ने इस दिन में शामिल नाटकों, मुशायरों, संगीत और साहित्यिक बातचीत का भरपूर लुत्फ़ उठाया। यह दिन एक बार फिर साबित कर गया कि जश्न-ए-रेख्ता दुनिया का सबसे बड़ा उर्दू उत्सव है जो भाषा और अभिव्यक्ति की खूबसूरती को अद्वितीय अंदाज़ में पेश करता है। दिन की शुरुआत एक मार्मिक नाटकीय प्रस्तुति हुए मर के हम जो रुसवा से हुई। यह नाटक महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब के आख़िरी दिन की दास्तान को पेश करता है जिसे शेखर सुमन ने बेहतरीन अंदाज़ में निभाया। इसी दौरान सुखन-ज़ार में एक रेख्ता नशिस्त आयोजित हुई। उसके बाद बज़्म-ए-ख़याल के तहत “रस्म-उल-ख़त का मसअला” विषय पर एक रोचक चर्चा हुई, जिसमें उर्दू, देवनागरी और रोमन लिपि की चुनौतियों पर बात हुई। शायरी के चाहने वालों को दोपहर में एक यादगार रेख्ता मुशायरा नसीब हुआ। जिसमें वसीम बरेलवी, जावेद अख्तर, विजें...

दिल्ली कॉमिक कॉन की धमाकेदार शुरुआत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के सबसे बड़े पॉप कल्चर फेस्टिवलों में से एक है दिल्ली कॉमिक कॉन शुरू हो चुका है और वीकेंड के लिए शहर को एक पूरे पॉप-कल्चर ज़ोन में बदल रहा है। मारुति सुज़ुकी एरीना द्वारा प्रस्तुत, क्रंचीरोल द्वारा पावर्ड और एन्ड्रॉयड के साथ एसोसिएशन में आयोजित इस दिल्ली एडिशन की शुरुआत 5 दिसंबर से एनएसआईसी एग्ज़ीबिशन ग्राउंड्स, ओखला में हुई, जहां कॉमिक्स, एनीमे, मंगा, गेमिंग, स्टोरीटेलिंग और इनके बीच की हर दुनिया के लिए तीन दिनों का यादगार उत्सव वादा करता है। दिल्ली कॉमिक कॉन के पहले दिन की ऊर्जा सुबह से लगातार बढ़ती गई, क्योंकि फैंस दोस्तों और परिवार के साथ पहुंचते गए और माहौल में डूबते चले गए। ग्राउंड उत्साहित बातचीतों से गूंजता रहा, जहां दर्शक मशहूर कॉमिक राइटर्स और इलस्ट्रेटर्स से मिलते दिखे, बुक स्टेशनों पर अपनी पसंदीदा एनीमे और मंगा सीरीज तलाशते नजर आए और नई कहानियों के पन्नों में खोने लगे। अंतरराष्ट्रीय गेस्ट लाइन-अप में क्लो होलिंग्स, जिन्हें ओवरवॉच में विडोमेकर की आवाज ...

फिल्म समीक्षा : धुरंधर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 दिसंबर 2025,  फिल्म समीक्षक : रहना परवीन,  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म धुरंधर तीखे संवाद, खून-खराबा और अद्भुत अभिनय वाली बड़े बजट की राजनीतिक-पृष्ठभूमि वाले एक्शन, ड्रामा फिल्म है जो सिनेमाघरों में 5 दिसम्बर 2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित फिल्म है। धुरंधर में रणवीर, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म धुरंधर को आदित्य धर ने किया है। आदित्य धर की यह की महत्वाकांक्षी फिल्म के साथ-साथ अपनी भारी-भरकम अवधि सहित अपने विशाल कैनवास के कारण भी सुर्खियों में है। फिल्म की अवधि 3 घंटे 32 मिनट है फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A प्रमाण पत्र दिया। फिल्म की कहानी 30 दिसंबर 1999 से शुरू होती है वही समय जब भारत सरकार तीन ख़तरनाक आतंकियों की रिहाई पर अंतिम मुहर लगा चुकी थी, ताकि कंधार अपहरण के बंधकों को छुड़ाया जा सके। यहीं से सामने आता है फिल्म का सबसे दिलचस्प किरदार हमज़ा अली मज़ारी पूरी फिल्म इसी पर आगे बढ़ती है फिल्म को देखने का मजा खराब ना हो...

नक़ली टाटा के प्रोडक्ट बनाने वालों पर क्राइम ब्रांच नई किया छापे मारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  क्राइम ब्रांच ने प्रोटेक्ट आई.पी.कंपनी की शिकायत पर आनंद पर्वत एरिया मे कार्यवाही करते हुए  नकली टाटा मोटर्स के प्रोडक्ट बनाने बाली एक फैक्टरी पर छापेमारी कर कार्यवाही करते हुए मुक़दमा दर्ज किया। टाटा मोटर्स द्वारा अधिकृत प्रोटेक्ट आई.पी.कंपनी के जाँच अधिकारी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि कुछ लोग थाना आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल  एरिया में टाटा मोटर्स  कंपनी के  नकली प्रोडक्ट बना रहे हैं  । जिस पर पुलिस ने रेड डाल कर  टाटा मोटर्स के नाम छापने बाली नकली डाई, स्टीकर, फिल्टर आदि बरामद कर आरोपी मनमीत सिंह पर केस दर्ज किया गया।

हैदराबाद समिट में टोनी ब्लेयर को मुख्य अतिथि बनाने पर डॉ.पॉल ने किया कड़ी आलोचन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 7 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  डॉ.के.ए.पॉल ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए तेलंगाना सरकार की तीखी आलोचना की है, जिसमें 8–9 दिसंबर को होने वाले “तेलंगाना सिंकिंग समिट” के लिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। डॉ. पॉल ने इस कार्यक्रम पर जनता के धन के उपयोग पर सवाल उठाया और इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ऐसा निमंत्रण क्यों दिया। अपने संबोधन में, डॉ. पॉल ने टोनी ब्लेयर को दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा युद्ध अपराधी कहा यह उनके व्यक्तिगत विचार हैं और आरोप लगाया कि ब्लेयर की विदेश नीतियों के कारण इराक में 56 मुस्लिम देशों में और विश्वभर में करोड़ों लोगों की जान गई। उनका कहना था कि ऐसे आपराधिक पृष्ठभूमि और वैश्विक विरासत वाले व्यक्ति को भारत में सम्मानित नहीं किया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हैदराबाद में ब्लेयर की मेजबानी करना करदाताओं और नागरिकों का अपमान है। डॉ. पॉल ने भारतीयों विशेषकर तेलुगु समुदाय से अपील की कि ...

डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया ने खादी दिखाते हुए फैशन कल्चरल शो किया होस्ट

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 6 दिसंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  डॉ.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर ने मशहूर डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया के साथ मिलकर खादी दिखाते हुए एक ऐतिहासिक फैशन कल्चरल शो को सफलतापूर्वक होस्ट किया, जिसमें सबको साथ लेकर चलने, पहचान और भारत की रिच टेक्सटाइल विरासत का जश्न मनाया गया। मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट के सपोर्ट से और डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के डायरेक्टर कर्नल आकाश पाटिल की लीडरशिप में ऑर्गनाइज़ किए गए इस इवेंट की दमदार थीम थी: “वी द पीपल। कर्नल पाटिल के गाइडेंस और सोशली प्रोग्रेसिव इनिशिएटिव्स के प्रति कमिटमेंट ने यह पक्का किया कि यह शोकेस रिप्रेजेंटेशन, एम्पावरमेंट और कल्चरल प्राइड के लिए एक मीनिंगफुल प्लेटफॉर्म बने। उनके हौसले ने इस ऐतिहासिक इवेंट के लिए स्टेकहोल्डर्स, डिज़ाइनर्स और कम्युनिटी की आवाज़ों को एक साथ लाने में अहम भूमिका निभाई। शोकेस में ट्रांसजेंडर मॉडल्स ने खादी के कपड़ों में रैंप वॉक किया, जिससे रिप्रेजेंटेशन को नई परिभाषा मिली और इंडियन फैशन में डाइवर्सिटी के लिए एक नया बेंचम...