सिग्नेचर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ने कॉन्सर्ट श्रृंखलारूट फॉर मैंग्रोव्सको का आयोजन किया
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 9 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गुरुग्राम। सिग्नेचर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ने अपने अनोखे कॉन्सर्ट श्रृंखलारूट फॉर मैंग्रोव्सको गुरुग्राम के लीजर वैली ग्राउंड में अरमान मलिक के ऊर्जावान प्रदर्शन के साथ जारी रखा। यह कॉन्सर्ट तीन शहरों के सांस्कृतिक मंच के दूसरे पड़ाव के रूप में आयोजित किया गया, जो भारत में मैंग्रोव पुनर्जनन के समर्थन हेतु लाइव संगीत को सार्थक कार्रवाई के साथ जोड़ता है। मैंग्रोव्स के महत्व को उजागर करने के लिए एक संस्कृति-प्रेरित पहल के रूप में परिकल्पितरूट फॉर मैंग्रोव्सलाइव मनोरंजन को पर्यावरण जागरूकता और भागीदारी के माध्यम में परिवर्तित करता है। ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और प्रचारित इस गुरुग्राम कॉन्सर्ट ने उच्च-ऊर्जा प्रदर्शनों को जलवायु लचीलापन और सजग जीवन के सशक्त संदेश के साथ जोड़ते हुए इस श्रृंखला को आगे बढ़ाया। अरमान मलिक ने मंच पर अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन करते हुए ‘पहला प्यार’, ‘बोल दो ना ज़रा’, ‘चले आना’, ‘जब तक’ सहित कई चार्ट-टॉपिंग हिट्स और प्रशंसकों की पसंदीदा...