इन्दिरा आईवीएफ के नये फर्टिलिटी सेंटर का कानपुर साकेत नगर में हुआ शुभारंभ

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 24 जनवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), कानपुर। इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने अपने नवीनतम फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ साकेत नगर कानपुर में किया है, जिससे उत्तर प्रदेश में ग्रुप की उपस्थिति और सुदृढ़ हुई है। इस सेंटर की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विश्वसनीय, पूर्ण व सुलभ फर्टिलिटी तथा रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर उपलब्ध करवाना और इसका विस्तार करना है। कानपुर के जुही कलां, रेलवे ग्राउंड के सामने साकेत नगर में स्थित यह नया सेंटर अत्याधुनिक तकनीक और इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल से सुसज्जित है। यहाँ मरीजों को फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी से जुड़ी संपूर्ण सेवाएँ व केयर एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कानपुर शिवराम सिंह उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में डॉ. रमेश चिंटक और डॉ. सुषमा सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ। इन्दिरा आईवीएफ कानपुर सेंटर हेड डॉ. प्रतिभा सिंह और साकेत नगर सेंटर हेड डॉ. तनुज लवानिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि शिवराम सिंह ने कहा कि किसी भी विकसित होते शहर के लिए सुनियोजित और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। इन्दिरा आईवीएफ की साकेत नगर की शुरूआत से कानपुर के लोगों को अब अपने ही शहर में फर्टिलिटी केयर मिल सकेगी। यह पहल रिप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति समय पर चिकित्सकीय सहयोग के महत्व को रेखांकित करती है।

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा से देशभर में विश्वसनीय, सुलभ और समान फर्टिलिटी केयर उपलब्ध करवाना रहा है। साकेत नगर कानपुर सेंटर का शुभारंभ हमारे उस संकल्प को आगे बढ़ाता है,जिसके तहत हम परिवारों तक पहुँच बना रहे हैं,ताकि स्टेण्डर्ड प्रेक्टिस और एविडेंटस बेस्ड उपचार उपलब्ध हो सके। डॉ. रमेश चिंटक ने कहा कि फर्टिलिटी केयर केवल मेडिकल एक्सपर्टिज नहीं बल्कि मरीजों को भावनात्मक मदद प्रदान करने की जिम्मेदारी भी है। इस सेंटर के माध्यम से अब कानपुर के लोग अन्य शहरों की यात्रा किए बिना गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि शहर में उचित फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता से शीघ्र परामर्श और जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। यह सेंटर अपनेपन और क्लिनिकल उत्कृष्टता के साथ एक सकारात्मक कदम है।

कानपुर सेंटर हेड डॉ. प्रतिभा सिंह ने बताया कि हर फर्टिलिटी यात्रा जागरूकता से शुरू होती है। साकेत नगर में हमारा प्रयास दम्पतियों को फर्टिलिटी जर्नी और समय पर परामर्श के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना और शिक्षित करना होगा। जागरूकता के माध्यम से हम उन्हें आत्मविश्वास के साथ उचित निर्णय लेने में सक्षम बनाते हैं। इन्दिरा आईवीएफ साकेत नगर सेंटर हेड डॉ. तनुज लवानिया ने कहा कि हमारी टीम का उद्देश्य एक पारदर्शी और सहयोगी चिकित्सा वातावरण तैयार करना है, जहां मरीजों को अपनी फर्टिलिटी यात्रा में उचित मार्गदर्शन और विशिष्ट देखभाल मिले। इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने देशभर में अपने नेटवर्क का और विस्तार किया है। वर्तमान में ग्रुप के भारत में 169 क्लिनिक हैं। साकेत नगर कानपुर सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान