बिज़ी ने लॉन्‍च किया बिज़ी मैजिक

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 4 अगस्त 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। इंडियामार्ट की सहायक कंपनी और बिज़ी (BUSY) अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की डेवलपर बिज़ी इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने आज बिज़ी मैजिक लॉन्च किया। यह एआई आधारित बिजनेस मैनेजमेंट और अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए अकाउंटिंग, बिलिंग, इन्वेंट्री, जीएसटी और बिजनेस रिपोर्टिंग को सरल बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है देशभर में छह लाख से अधिक कारोबारों के साथ काम करने के अनुभव के आधार पर तैयार किए गए बिज़ी मैजिक में आधुनिक यूजर इंटरफेस, तेज ऑनबोर्डिंग, एआई आधारित ऑटोमेशन और आसान वर्कफ्लो जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यह पहली बार अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर अपनाने वाले कारोबारों के साथ-साथ तेजी से बढ़ रहे व्यवसायों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म कारोबारियों को एक ही डैशबोर्ड पर बिक्री, खरीद, नकदी और बैंक की स्थिति, लेनदारों व देनदारों, स्टॉक की स्थिति, कम स्टॉक वाले उत्पादों, लंबित ऑर्डर, चालान, ई-वे बिल और ई-इनवॉइस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देखने की सुविधा देता है। इसे रिटेलर, डिस्ट्रीब्यूटर, थोक व्यापारी, निर्माता, ट्रेडर और सेवा क्षेत्र से जुड़े छोटे एवं मध्यम कारोबारों के लिए विकसित किया गया है। खास तौर पर यह उन व्यवसायों के लिए उपयोगी है, जो मैनुअल रिकॉर्ड, स्प्रेडशीट या अलग-अलग सिस्टम से डिजिटल और एकीकृत व्यवस्था की ओर बढ़ना चाहते हैं।

बिज़ी इंफोटेक के सीईओ बृजेश अग्रवाल ने कहा कई छोटे कारोबारों के लिए अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर अपनाना डिजिटल बदलाव की दिशा में पहला बड़ा कदम होता है। बिज़ी मैजिक को इसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विकसित किया गया है। इसमें आसान वर्कफ्लो, उपयोगी डैशबोर्ड और ऐसी सुविधाएं हैं, जो कारोबारियों और उनके अकाउंटिंग सहयोगियों दोनों के लिए काम को सरल बनाती हैं। हमारा उद्देश्य रोजमर्रा के वित्तीय प्रबंधन को कम जटिल और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि एमएसएमई अपने कारोबार पर बेहतर नियंत्रण रखते हुए आत्मविश्वास के साथ फैसले ले सकें।" बिज़ी मैजिक की प्रमुख विशेषताओं में एआई वाउचर स्कैन और ऑटोमैटिक बैंक रिकन्सिलिएशन शामिल हैं। इनकी मदद से स्कैन किए गए दस्तावेजों से वाउचर की जानकारी स्वतः दर्ज की जा सकती है, मैनुअल डेटा एंट्री कम होती है और बैंक स्टेटमेंट का मिलान अकाउंटिंग रिकॉर्ड से आसानी से किया जा सकता है। प्लेटफॉर्म तेज बिलिंग, बेहतर स्टॉक प्रबंधन, नकदी प्रवाह पर स्पष्ट नजर, जीएसटी और ई-इनवॉइस प्रक्रियाओं के लिए बेहतर तैयारी तथा कारोबारी, उनकी टीम, चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्स विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय में मदद करता है। इसके अलावा, स्‍मूद सिंक फीचर कारोबारियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट के बीच दोनों दिशाओं में तेज डेटा आदान-प्रदान की सुविधा देता है, जिससे अनुपालन (कंप्लायंस) और ऑडिट से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक तेज और आसान हो जाती हैं। बिज़ी मैजिक की लॉन्चिंग ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी देश के एमएसएमई क्षेत्र में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 170 करोड़ रुपये का बिलिंग कारोबार और 44.5 करोड़ रुपये का एबिटा दर्ज किया। इस दौरान कंपनी ने 4.42 लाख से अधिक सॉफ्टवेयर लाइसेंस बेचे, 354 कर्मचारियों की टीम बनाई और 1,000 से अधिक शहरों व कस्बों में 800 से अधिक चैनल पार्टनर्स का नेटवर्क तैयार किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

दीपावली मिलन समारोह 2026 एवं रामलीला आयोजकों को रिफ्रेश दश्हरा महामुकाबला पुरस्कार 2026 का वितरण की फोटो और वीडियो

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल