गौतमबुध नगर के सेक्टर 31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 14 नवंबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुध नगर। पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में सेक्टर 31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में शुक्रवार को घाट की साफ सफाई, मरम्मत का कार्य जारी रहा । छठ पूजा समिति के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति पिछले 12 वर्षों से छठ पूजा का आयोजन कर रही है। चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव का श्रीगणेश 13 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया एवं 14 नवंबर को खरना होगा। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को छठ व्रती अर्घ्य देंगे वहीं 16 नवंबर  को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव का विराम होगा। जल्द छठ घाट की  साज सज्जा कराई जाएगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी आपात स्थिति के लिए डॉक्टरों के साथ एम्बुलेंस तैनात रहेगी वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ वालेंटियर तैनात रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी जागरूकता के लिए घाट पर स्लोगन लिखाए जाएंगे साथ ही पॉलीथिन का प्रयोग ना करने, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ , जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता के लिए स्लोगन लिखाए जाएंगे जिससे लोग धर्म के निर्वहन के साथ अपने सामाजिक कर्तव्यों का भी निर्वहन कर सकें। समिति के संयोजक अर्जुन प्रजापति ने बताया कि घाट के जल में गंगाजल मिलाया जाएगा साथ ही गुलाब की पंखुड़ियां डाली जाएंगी साथ ही छठ वृतियों पर फूलों की वर्षा की जाएगी। अबकी बार का छठ महोत्सव और भी दिव्य और भव्य होगा। इस अवसर पर संयोजक अर्जुन प्रजापति, अध्यक्ष राजेश कुमार, अविनाश सिंह, तरुण कुमार, सुधीर राय, मयंक सिंह, जय प्रकाश, मंगल ठाकुर, शंकर महतो आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

दीपावली मिलन समारोह 2026 एवं रामलीला आयोजकों को रिफ्रेश दश्हरा महामुकाबला पुरस्कार 2026 का वितरण की फोटो और वीडियो

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल