टेक्नो ने पोवा स्लिम 5G किया लॉन्च

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 5 सितम्बर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। टेक्नो मोबाइल इंडिया, जो तेजी से लोकप्रिय होता टेक्नोलॉजी ब्रांड है, उसने आज दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन टेक्नो पोवा स्लिम 5G लॉन्च किया।यह फोन अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और खूबसूरत मूड लाइट डिज़ाइन का शानदार मेल है, जो पहले एक कल्पना थी, वो अब हकीकत बन गई है। यह लॉन्च टेक्नो की 3बी फिलॉसफी बेस्ट सिग्नल, बेस्ट डिज़ाइन, बेस्ट एआई को आगे बढ़ाने के सफर में बेहतरीन कारनामा है। जिसका उद्देश्य है कि उन्नत टेक्नोलॉजी, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम डिज़ाइन अब हर किसी के पास हो। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए अरिजीत तालापात्रा सीईओ, टेक्नो मोबाइल इंडिया ने बताया कि इस साल की शुरुआत में, हमने एक लक्ष्य तय किया था, जो था भारत के आम नायकों को सशक्त बनाना, खासकर टियर 2 और 3+ शहरों में रहने वालों को। उनके लिए हम ऐसा स्मार्टफोन बनाना चाहते थे, जो असल जरूरतों को पूरा करे। हमारा हर नया कारनामा हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है जो ऐसे फोन बनाना है, जिनमें बेहतर कनेक्टिविटी हो, ऐसा एआई हो जो स्थानीय भाषाओं को समझे, और साथ ही ऐसा डिज़ाइन हो जिसमें व्यक्तित्व झलके।

पोवा स्लिम 5G टेक्नो की 3बी फिलॉसफी का शानदार सबूत है। इसका अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन, डायनेमिक मूड-लाइट फीचर, मजबूत बैटरी और टिकाऊपन, साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में एला एआई इसे एक कमाल का स्मार्टफोन बनाता हैं। जो हमारे इनोवेशन और भारत के प्रति समर्पण का प्रतीक है। सिर्फ 5.95 मिमी मोटाई वाला पोवा स्लिम 5G दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड 5G स्मार्टफोन है, जिसका वजन सिर्फ 156 ग्राम है। इसका स्टाइलिश और हल्का डिज़ाइन इसे खास बनाता है। इसके अलावा, इसमें दुनिया का पहला डायनेमिक मूड लाइट डिज़ाइन दिया गया है, जो एक अनोखा इनोवेशन है। इस फीचर के जरिए फोन कॉल्स, नोटिफिकेशन और साथ ही यूज़र के मूड के हिसाब से लाइट्स के जरिए रिएक्ट करता है। यह लिविंग डिज़ाइन फीचर फोन हमेशा साथ रहने वाले एक सच्चे दोस्त जैसा अनुभव देता है। यह 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिस्प्ले चमकदार रंग, स्मूद मूवमेंट और बेहतरीन विज़ुअल्स देता है, जिससे आपको स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ब्राउज़िंग हर काम में शानदार अनुभव मिलता है।

मजबूती इस फोन की एक और बड़ी खासियत है। डिवाइस में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i, मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810H प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह साफ होता है कि इसका स्लिम डिज़ाइन कही से भी कमज़ोर नहीं है। बेस्ट एआई: सभी के लिए एला एआई पोवा स्लिम 5G में एला एआई दिया गया है, जो टेक्नो का स्मार्ट असिस्टेंट है और भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसे रोज़मर्रा के काम आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स हैं, जैसे कि कॉल्स को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए– एआई कॉल असिस्टेंट, आसानी से टेक्स्ट लिखने के लिए–एआई राइटिंग, तस्वीरों को एडिट करने के लिए–एआई इमेज एडिटिंग, स्क्रीन पर सीधे किसी भी चीज़ को खोजने के लिए– सर्कल टू सर्च, आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए–प्राइवेसी ब्लरिंगआदि। एला एआई की मदद से फोन और भी स्मार्ट, इंटेलिजेंट और भारतीय यूज़र्स के लिए पर्सनलाइज्ड बन जाता है, जिससे प्रोडक्टिविटी, मज़ा और सुरक्षा तीनों एक साथ मिलते हैं।

पोवा स्लिम 5G में बेहतरीन सिग्नल देने के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जैसे: 5G+ कैरियर एग्रीगेशन – तेज़ और स्थिर इंटरनेट स्पीड के लिए, 4x4 MIMO टेक्नोलॉजी – बेहतर नेटवर्क कनेक्शन के लिए, डुअल सिम डुअल एक्टिव – दोनों सिम पर एक साथ एक्टिव कॉलिंग के लिए, TÜV राइनलैंड हाई नेटवर्क परफॉर्मेंस सर्टिफिकेशन – मजबूत और भरोसेमंद नेटवर्क कवरेज के लिए। टेक्नो मोबाइल का लक्ष्य है कि भारत के हर कोने तक सबसे अच्छा सिग्नल पहुंचाया जाए, जो इसके इस मिशन की अहमियत को दिखाता है। यह फोन 16GB रैम (8GB + 8GB) और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिससे आपको स्मूद मल्टीटास्किंग, तेज़ ऐप लॉन्चिंग और बेहतरीन परफॉर्मेंस का अनुभव मिलता है। चाहे एंटरटेनमेंट की बात हो, गेमिंग हो या प्रोडक्टिविटी। पोवा स्लिम 5G तीन शानदार रंगों में उपलब्ध होगा। स्काई ब्लू, स्लिम व्हाइट और कूल ब्लैक। इसकी कीमत ₹19,999 है, और यह 8 सितंबर 2025 से पूरे देश के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान