अमेज़न इंडिया ने 80,000 डिलीवरी एसोसिएट्स और ट्रक ड्राइवर्स के लिए सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशालाएँ किया शुरू

 


शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 25 जनवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर अमेज़न इंडिया ने अपने ऑपरेशंस नेटवर्क के अंतर्गत देशभर में 80,000 से अधिक डिलीवरी एसोसिएट्स, पार्टनर्स और ट्रक ड्राइवर्स के लिए कई शहरों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यशालाएँ शुरू की हैं। यह पहल लास्ट-माइल और मिड-माइल ऑपरेशंस में सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं और जिम्मेदार सड़क व्यवहार को सुदृढ़ करने की दिशा में अमेज़न की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अमेज़न इंडिया के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस, सलीम मेमन ने कहा, “हमारे कर्मचारियों और डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा हमारे दैनिक संचालन का मूल आधार है। सड़क सुरक्षा हमारे प्रशिक्षण, प्रक्रियाओं और ऑन-ग्राउंड प्रैक्टिस का अभिन्न हिस्सा है। नियमित, व्यावहारिक प्रशिक्षण और वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित सीख के माध्यम से हम अपने डिलीवरी एसोसिएट्स और लाइन-हॉल ड्राइवर्स को रोज़मर्रा की सड़क परिस्थितियों में सुरक्षित रूप से काम करने के लिए सक्षम बनाते हैं। जिम्मेदार व्यवहार और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग पर निरंतर ज़ोर देकर हम अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सुरक्षा मानकों को मज़बूत कर रहे हैं और जिन समुदायों की हम सेवा करते हैं, उनके लिए भी सुरक्षित सड़कों में योगदान दे रहे हैं।

एक महीने तक चलने वाली इस पहल में अनिवार्य ऑन-ग्राउंड प्रशिक्षण के साथ हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की ज़रूरत, सुरक्षित तरीके से बाइक और गाड़ी चलाना, सही रफ्तार रखना, मोबाइल जैसे ध्यान भटकाने वाले  विषयों पर इंटरएक्टिव सत्र शामिल हैं। इसके साथ ही प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराए जाते हैं, जिससे लेन में चलने का नियम, ट्रैफिक संकेतों की पहचान, गाड़ियों के बीच सुरक्षित दूरी रखना, समय-समय पर पानी पीने का ब्रेक लेना और गाड़ी स्टार्ट करने से पहले मोबाइल दूर रखना जैसी आसान लेकिन ज़रूरी आदतों को मजबूत किया जा रहा है। इन प्रयासों को ‘नो हेलमेट, नो राइड अभियानों, हेलमेट निरीक्षण, प्री-राइड चेक्स, पीयर-लीड डेमोंस्ट्रेशन और सैकड़ों एसोसिएट्स को आईएसआई-मार्क वाले हेलमेट्स के वितरण जैसे एक्शन-लेड उपायों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा, अमेज़न निरंतर जागरूकता अभियानों और तकनीक-आधारित सुरक्षा समाधानों को लागू कर रहा है, जिनमें प्रस्थान से पहले वाहन निरीक्षण, हेलमेट अनुपालन मॉनिटरिंग, रियल-टाइम स्पीडिंग अलर्ट्स, डोरस्टेप सेफ्टी प्रॉम्प्ट्स और आपात स्थितियों में थर्ड-पार्टी एंबुलेंस सेवाओं तक त्वरित पहुँच शामिल है। इन सभी पहलों का उद्देश्य ऑपरेशंस में ‘सेफ्टी-फर्स्ट’ संस्कृति को स्थापित करना और समुदायों के लिए अधिक सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान